Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस कस्टडी में कई बड़े खुलासे किए हैं। अब ये मामला तेजी से सुलझता हुआ नजर आ रहा है। शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर नाम के आरोपी ने सैफ के घर में एंट्री कैसे ली? और उसने एक्टर को चाकू क्यों मारा? अब वो सारे पहलु खुलते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया गया था और ये हमला इतना घातक था कि एक्टर अभी तक डिस्चार्ज होकर घर नहीं लौट पाए हैं।
आरोपी ने क्यों किया था सैफ पर जानलेवा हमला?
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने जांच के दौरान खुलासा किया है कि उसने एक्टर को चाकू क्यों मारे थे? उसका कहना है कि एक्टर ने उसे इस तरह कसकर पकड़ा था कि वो खुद को छुड़ाकर भाग न सके। ऐसे में सैफ की पकड़ से खुद को छुड़वाने के लिए आरोपी ने उन्हें पीठ में बार-बार चाकू मारा। इस दौरान वो चाकू टूटकर एक्टर की रीढ़ की हड्डी में रह गया। खून में स्ने हुए सैफ को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया था। वहीं, पुलिस ने अभी तक सैफ अली खान का बयान नहीं लिया है।
आज मिल सकता है सैफ को डिस्चार्ज
एक बार एक्टर को डिस्चार्ज मिल जाए, उसके बाद पुलिस उनका स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करेगी। हो सकता है कि आज ही एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाए। आपको बता दें, 150 लोगों की पुलिस टीम ने रविवार को अवैध रूप से यहां रह रहे बांग्लादेशी शरीफुल को ढूंढकर हिरासत में लिया था। पुलिस अधिकारी ने इस मामले में कहा था कि घटनाओं के क्रम को रिक्रिएट करते हुए वो इस बात का ध्यान रखेंगे कि एक्टर और उनका परिवार अभी सदमे में है। तो इस दौरान बेहद सावधानियां बरती गई हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora को पसंद हैं किस टाइप के लड़के? क्या Arjun Kapoor पर किया वार?
बांग्लादेश में रहता है आरोपी का परिवार
फोरेंसिक टीम को अपराध वाली जगह से 19 उंगलियों के निशान मिले थे। अब इन उंगलियों के निशानों को आरोपी के उंगलियों के निशान से मिलाया जाएगा। वहीं, बताया तो ये भी जा रहा है कि आरोपी के बांग्लादेश में 2 भाई और माता-पिता रहते हैं। आरोपी की शादी नहीं हुई है। साथ ही पुलिस को वो भारतीय है उसका कोई सबूत नहीं मिला है। अभी इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines