हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Saif Ali Khan के हमलावर पर 5 ताजा खुलासे, पूछताछ के बाद बोली मुंबई पुलिस

Saif Ali Khan Case Latest Update
विज्ञापन

Saif Ali Khan Case Latest Update: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी के दिन उन्हीं के घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू के सैफ पर 6 वार किए जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए थे। अभिनेता का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी आ गया है, जिसमें बताया गया है कि एक्टर को कब छुट्टी मिलने वाली है। वहीं मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले वाला हमलावर शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है।  अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है जिसमें कई शॉकिंग खुलासे हुए हैं। आरोपी ने घटना वाली रात क्या किया और फिर कहां गया? अब सारी जानकारी पुलिस के पास है और उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है।

1. घटना के बाद आरोपी ने क्या किया

मुंबई पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने के बाद आरोपी शरीफुल इस्लाम बांद्रा की बस स्टॉप पर करीब 7 बजे तक सोया। इस बात को जान थोड़ी हैरानी होनी स्वभाविक है कि इतने बड़े एक्टर पर हमला करने के बाद भी वो कैसे इतने आराम से सो सकता है वो भी बस स्टॉप पर।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर को पकड़वाने वाले जितेंद्र पांडे कौन? दिए पुलिस को अहम सुराग

विज्ञापन

2. खरीदा नया हेडफोन

आरोपी बांद्रा के बस स्टॉप पर सोया और फिर वहां से उठ उसने अपने कपड़े बदले और दादर पहुंचा। वहां उसने बाल कटवाए और अपना लुक चेंज किया। इसके बाद उसने दादर में ही एक दुकान से हेडफोन खरीदा और बस पकड़कर वर्ली कोलीवाड़ा चला गया।

3. मीडिया में अपनी फोटो देख वो डर गया

जब वो वर्ली कोलीवाड़ा पहुंचा तो वहां उसने मीडिया में सैफ अली खान पर हमले की खबर देखी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में अपनी फोटो देखी तो वो डर गया। वो वहां से सीधे ठाणे भाग गया।

विज्ञापन

4. वर्ली में किया नाश्ता

एक सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने देखा की आरोपी वर्ली के एक अंडा पाल बेचने वाले के साथ था और उसने वहां से नाश्ता किया और फिर पेमेंट भी ऑनलाइन की। पुलिस ने उस अंडा पाव वाले से पूछताछ की तो पता चला की वो वर्ली के एक रेस्टोरेंट और बार में हाउसकीपिंग का काम करता था। पुलिस ने रेस्टोरेंट में पूछताछ की तो मालूम हुआ कि उसने वहां से हीरे की एक अंगूठी चुराई थी जिस वजह से उन्होंने होटल का पूरा स्टाफ बदल दिया था।

5. मोबाइल ट्रैक कर पुलिस आरोपी तक पहुंची

रेस्टोरेंट वाले ने पुलिस को उस लेबर सप्लाई करने वाले का नंबर दिया जो रेस्टोरेंट में लेबर भेजता था। पुलिस को लेबर सप्लाई करने वाले के पास से एक नंबर मिला जिससे अंडा पाव वाले को भी पेमेंट की गई। थी, और उसी मोबाइल की लोकेशन सैफ अली खान के घर से पास भी मिली। फिर क्या था मुंबई पुलिस ने नंबर को ट्रैक कर लेबर कैंप के पास मैंग्रोज की झाड़ियों से आरोपी को पकड़ा जिसकी शिनाख्त बांग्लादेश में आरोपी के मां बाप ने भी कर ली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर कैसे किया गया हमला, घर में कैसे हुई हमलावर की एंट्री? रिक्रिएट किया सीन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola