Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद ये केस अभी तक सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपी तो पुलिस की पकड़ में है, लेकिन उसके फिंगर प्रिंट्स वारदात वाली जगह से मिले उंगलियों के निशान से मेल नहीं खा रहे हैं। शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को पकड़ने के बाद भी पुलिस की तलाश खत्म नहीं हुई है। अब मुंबई पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंच गई है। वहां वो एक शख्स को ढूंढ रही है। अब वो कौन है? और उसका इस केस से क्या कनेक्शन है चलिए जानते हैं?
पश्चिम बंगाल में किसे ढूंढ रही पुलिस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुकुमोनी जहांगीर शेख नाम के शख्स को ढूंढने के लिए अब मुंबई पुलिस पश्चिम बंगाल गई है। ये शख्स अगर उनकी पकड़ में आ गया तो इस केस में आगे और खुलासे हो सकते हैं। अब पुलिस इस शख्स को क्यों तलाश रही है ये भी जान लेते हैं। दरअसल, खुकुमोनी जहांगीर शेख ही वो शख्स है, जिसने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को सिम कार्ड दिया था। जांच में पता चला है कि सैफ का हमलावर भारत में अवैध रूप से घुसा था।
आरोपी का खुकुमोनी जहांगीर शेख से क्या कनेक्शन?
आरोपी बांग्लादेश से है और वो भारत में एंट्री लेने के बाद कुछ दिनों तक कोलकाता में रहा था। अब पुलिस उस आदमी को ढूंढ रही है जिसने आरोपी को सिम कार्ड दिया था। दरअसल, आरोपी के पास से जो सिम कार्ड मिला है, वो खुकुमोनी जहांगीर शेख के नाम पर है। ऐसे में पुलिस अब खुकुमोनी जहांगीर शेख से पूछताछ करना चाहती है। अब वो पुलिस की पकड़ में कब आता है? ये देखना होगा। आपको बता दें, जब शरीफुल इस्लाम शहजाद की कोर्ट में दोबारा पेशी हुई तो उसकी पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर देखें 5 रोमांटिक कोरियन टीवी शोज, Valentine से पहले मिल जाएंगी टिप्स
करीना के साथ दिखे सैफ
अब 29 जनवरी तक आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। वहीं, अब सैफ अली खान अपने घर पहुंच चुके हैं। वो एकदम ठीक हैं और हाल ही में उन्हें अपनी पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ स्पॉट किया गया है। उनके आस-पास ढेर सारी सिक्योरिटी भी दिखाई दी। हमले के बाद छोटे नवाब और उनके परिवार को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं दिखाई जा रही है और पुलिस तेजी से जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
50 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines