Saif Ali Khan पर हमले के बाद क्यों बांग्लादेश भागना चाहता था आरोपी? सामने आया सच

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी शहजाद मोहम्मद बांग्लादेशी नागरिक था और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस अपने देश भागना चाहता था। ऐसा क्यों आइए जानते हैं…

saif ali khan attack case accused revealed why he wanted escape bangladesh after stolen

Saif Ali Khan Attack Case. File Photo

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक शहजाद मोहम्मद को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है। इस दौरान आरोपी ने क्राइम ब्रांच से कई खुलासे किए। उसने कथित तौर पर बताया कि अत्यधिक गरीबी के कारण वह अपराध की दुनिया में आया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक  शहजाद चोरी करना चाहता था। वह अपनी बीमार मां की मदद के लिए लूट के माल के साथ वापस बांग्लादेश भाग जाना था। जाहिर है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला हुआ था। आरोपी ने एक्टर पर कई बार चाकू से हमला किया था।

विज्ञापन

अमीर घर से करना चाहता था चोरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी के  हवाले से बताया गया है कि आरोपी शहजाद मोहम्मद किसी अमीर के घर से चोरी करना चाहता था। वह लूट के माल के साथ बांग्लादेश भाग जाना चाहता था। आरोपी ने क्राइम ब्रांच को बताया था कि वह पहले ठाणे के एक रेस्टोरेंट में हाउसकीपिंग का काम करता था। 15 दिसंबर को उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद से वह बेसहारा हो गया था। बताया जाता है कि इसके बाद ही उसने बीमार मां की मदद के लिए क्राइम को चुना।

विज्ञापन

12 हजार रुपये भेजता था इलाज के लिए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में ठाणे के रेस्टोरेंट में हाउसकीपिंग का काम करने से पहले वह दूसरे रेस्टोरेंट में काम करता था। पूछताछ के दौरान शहजाद मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह 13 हजार रुपये मासिक कमाता था। इस पगार से 12 हजार रुपये वह बांग्लादेश भेजता था जिससे उसकी मां का इलाज हो सके।

विज्ञापन

अगस्त में चली गई थी नौकरी

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अगस्त में उसे चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद ही उसे ठाणे में एक मामूली नौकरी मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बांद्रा स्थित सैफ अली खान की बिल्डिंग में दीवार फांदकर घुसा था। उसने जब देखा कि गार्ड सो रहे हैं। इसके बाद वह एक्टर के घर के अंदर दाखिल हुआ था। हमले के 3 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया था। बता दें कि फिलहाल आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ