सई ने की पिता महेश और सलमान की दोस्ती की तारीफ
सिद्धार्थ कनन के साथ अपने इंटरव्यू में सई ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ पर बातें की हैं। सई अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी हैं। कहा जाता है कि सलमान और महेश के बीच काफी पुरानी और गहरी दोस्ती है। अब दोनों अभिनेताओं की दोस्ती पर सई मांजरेकर ने खुलासा किया है। सई ने कहा है कि उन्होंने सलमान सर और पापा को साथ देखा है कि उनके बीच जो प्यार है, उसमें कोई उम्मीदें नहीं हैं। उन्हें लगता है कि उनका रिश्ता बहुत खूबसूरत है। इसे बनाए रखना बहुत मुश्किल है।
सई ने बताया सलमान के साथ काम करने का अनुभव
सई से जब उनकी डेब्यू फिल्म ‘दंबग 3’ में सलमान खान के साथ काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ”मुझे फिल्मों में एक्टिंग करनी थी इसलिए मैंने ‘दंबग 3’ के लिए हां कह दिया, उस वक्त मैंने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी लेकिन फिल्म जैसी ही रिलीज हुई तो एक तो ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाई फिर उसके तुरंत बाद लॉकडाउन लग गया और मैं 6-7 महीने के लिए घर पर बैठना पड़ा। सई ने कहा कि वो समय उनके लिए सबसे मुश्किल था क्योंकि एक तरफ वो अपनी पढ़ाई छोड़कर बैठ गई थीं और दूसरी तरफ खुद से करीब 36 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस करने के लिए लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे थे।”
ट्रोलर्स से फर्क नहीं पड़ता- सई
सई ने आगे इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि ‘सही बताऊं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता था, मैं कमेंट्स पढ़ती थी लोगों के लेकिन उन्हें इतना ज्यादा हावी नहीं होने देती थी। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वो मेरे बारे में क्या बोलते हैं। मुझे बस अपना काम करना था। मुझे सलमान सर ने बहुत कम्फर्टेबल फील कराते थे। वो सच में बहुत अच्छे इंसान हैं। आज भी मैं उनसे कुछ भी सुझाव या किसी भी काम के लिए कभी भी कॉल कर सकती हूं। उनकी फैमिली सबसे अच्छे लोग हैं। सब लोग एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते और सपोर्ट करते हैं।’
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म कर चुराता था महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, रूह कंपा देगी बेंगलुरु के दरिंदे की खौफनाक कहानी
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines