Sai Tamhankar Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के साथ अक्सर शर्मनाक किस्से होते ही रहते हैं। कभी फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को गलत तरह से छू देते हैं तो कभी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्म में काम देने के बहाने एक्ट्रेस का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच आम बात हो गई है। एक्ट्रेसेस की इज्जत का यहां कोई मोल नहीं है। कई बार तो उन्हें फिल्म के लिए अपने एक्टर के साथ भी गलत काम करने के लिए कह दिया जाता है। अब एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है।
काम के बदले एक्ट्रेस से की गंदी डिमांड
अब एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी आप बीती सुनाई है। मराठी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सई ताम्हणकर ने अब अपने साथ हुए कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को दुनिया के सामने रिवील किया है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे फिल्म में काम देने से पहले उनके सामने एक गंदी शर्त रखी गई थी। एक फोन पर उन्हें फिल्म ऑफर हुई लेकिन इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को बड़ी कीमत चुकाने के लिए कहा गया था। सई ताम्हणकर को काम के बदले फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को खुश करना था।
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ बितानी थी रात
सई ताम्हणकर ने अब हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने रिवील किया कि जब वो काम ढूंढ रही थीं तो एक अनजान शख्स ने उन्हें फोन किया। उस कॉल पर उस शख्स ने एक्ट्रेस को कहा कि उसके पास उनके लिए बड़ी फिल्म का ऑफर है मगर उसे पहले एक शर्त माननी होगी। वो शर्त ये थी कि सई ताम्हणकर को इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ रात बितानी थी। इतना ही नहीं उस आदमी ने एक्ट्रेस को ये भी कहा कि वैसे तो फिल्म के लीड हीरो के साथ भी एक्ट्रेस को रात गुजारनी पड़ती है लेकिन सई मशहूर हैं तो वो सिर्फ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ सो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Sonakshi और Zaheer के प्राइवेट मोमेंट कैमरे में कैद, पूल में रोमांस करते नजर आया कपल
एक्ट्रेस ने कैसे दिया जवाब?
ये सुनकर सई ताम्हणकर ने जो कहा उसके बाद तो वो आदमी भी चौंक गया। एक्ट्रेस ने उस आदमी की इस घटिया बात पर कहा कि तू अपनी मां क्यों नहीं भेज देता उनके पास। ये सुनकर वो आदमी घबरा गया और फिर उसने कभी भी दोबारा एक्ट्रेस को फोन करने की हिम्मत नहीं की। एक्ट्रेस का कहना है कि इंडस्ट्री में काम करने के लिए अपनी आवाज उठाना भी जरूरी है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
17 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
19 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
20 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
22 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
22 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
23 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines