Prime Video Trending Romance-Drama: थिएटर्स में रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही यह टॉप ट्रेंड्स में नंबर-2 पर आ गई है. नितेश तिवारी की आगामी मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ में ‘सीता’ का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी की एक्टिंग की इस फिल्म में भी खूब तारीफ हो रही है. थिएटर्स के बाद, अब OTT पर इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें: ‘जन नायगन’ थलपति विजय की आखिरी फिल्म नहीं’ डायरेक्टर एच विनोद ने किया बड़ा दावा, चौंके फैंस
कौन सी है ये फिल्म?
इस फिल्म का नाम है- ‘एक दिन’. यह फिल्म साल 2016 की मशहूर थाई रोमांटिक फिल्म ‘वन डे’ (One Day) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान (दिनेश) और साउथ की सुपरस्टार साई पल्लवी (मीरा) मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे हिंदी भाषा के अलावा तमिल और तेलुगु डब वर्जन के साथ रिलीज किया गया है.
फिल्म की कहानी
इसकी कहानी दिनेश नाम के एक सीधे-सादे लड़के की है, जो अपनी सहकर्मी मीरा से एकतरफा प्यार करता है. जापान ट्रिप के दौरान एक मंदिर में मांगी गई उसकी मन्नत पूरी हो जाती है और उसे मीरा के साथ सिर्फ ‘एक दिन’ बिताने का जादुई मौका मिलता है. इसमें दिखाए गए रोमांटिक सीन्स आपको बहुत पसंद आएंगे. अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल? क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडेसी’
फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां
अमेजन प्राइम वीडियो पर साईं और जुनैद की फिल्म स्ट्रीम कर रही है. फिल्म को 6.3 IMDb रेटिंग मिली है. पार्टनर के साथ यह फिल्म का प्लान आपके लिए पर्फेक्ट साबित होगा. क्योंकि इसमें रोमांस और इमोशन्स की मात्रा एकदम कड़क है.
रामायण के ट्रेलर लॉन्च में साई पल्लवी
साई पल्लवी ने हाल ही में दिल्ली में हुए ‘रामायण’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह भी साझा किया था कि सीता के किरदार में ढलने के लिए वह रोज ध्यान (Meditation) करती थीं. यदि आप उनकी सादगी और बेहतरीन अदाकारी के फैन हैं, तो प्राइम वीडियो पर ‘एक दिन’ आपके वीकेंड के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: सोमवार को धीमी पड़ी ‘धमाल 4’ की रफ्तार, जानें ‘अल्फा
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines