साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह रणबीर कपूर के अपोजिट सीता का रोल प्ले कर रही हैं. फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. लोग साई पल्लवी को ट्रेडिशनल लुक्स में काफी पसंद करते हैं. अक्सर उन्हें साड़ी या सूट में ही देखा जाता रहा है. अपनी सादगी से वह फैंस का दिल जीत लेती हैं. लेकिन, इस बार वह अपने लुक्स की वजह से ही ट्रोल हो रही हैं. अभिनेत्री की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है. चलिए बताते हैं इस पूरे मामले के बारे में…
दरअसल, साई पल्लवी को लेकर बवाल तब शुरू हुआ जब उनकी बहन पूजा कन्नन ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ फोटोज शेयर की. दोनों साथ में वेकेशन मनाने के लिए गईं हैं. समंदर किनारे से शेयर की गई इन फोटोज में पूजा को तो साफ तौर से स्विमसूट में देखा जा सकता है. वहीं, साई पल्लवी को भी तस्वीरों में देख सकते हैं लेकिन, इसमें ये क्लीयर नहीं है कि वह स्विमसूट में हैं या नहीं. लेकिन, अपनी इन्हीं फोटोज की वजह से लोगों के निशाने पर आ गईं. इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह स्विमसूट में दिखीं और वह भी और हीरोइनों की तरह ही निकलीं. स्क्रीन पर ट्रेडिशनल दिखती हैं और रियल लाइफ में वो भी ये चीजें पसंद करती हैं. लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब उल्टा-सीधा सुना रहे हैं. हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इस पर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. देखना होगा कि वह इस पर अगर प्रतिक्रिया देती हैं तो क्या कहती हैं.
यह भी पढ़ें: 71st National Film Awards कब और कहां देखें LIVE? विनर्स की लिस्ट पर भी डालें एक नजर
पहले भी विवादों में रह चुकीं साई पल्लवी
आपको बता दें कि साई पल्लवी को लेकर ये कोई पहली बार विवाद नहीं हो रहा है. इसके पहले भी वह अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रही हैं. उस समय भी लोगों ने उन्हें खूब लताड़ा था. एक बार उन्होंने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और हत्या को गौ तस्करी करने वालों और मॉब लिंचिंग से तुलना कर दी थी. एक्ट्रेस ने ये विवादित कमेंट तेलुगू फिल्म Virata Parvam के प्रमोशन के दौरान ‘ग्रेट आंध्र’ नाम के एक यूट्यूब चैनल से बात करने के दौरान किया था. इस बातचीत में अभिनेत्री ने कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दिखाया गया कि कश्मीरी पंडितों को किस तरह से मारा गया. इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया था, जिसमें एक मुस्लिम युवक गाड़ी में गाय लेकर जा रहा था. उसे पीटकर जय श्रीराम के नारे लगवाए गए थे. इस दौरान एक्ट्रेस ने लोगों का ध्यान खींचते हुए सवाल किया था कि अगर धार्मिक संघर्ष की बात हो रही है तो फिर घटनाओं में अंतर कहां हैं? उनका मानना था कि कश्मीरी पंडितों का नरसंहार तब हुआ था और ये घटना अब हुई है.
पूजा कन्नन और साई पल्लवी की फोटोज
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg के पार्थिव शरीर का दूसरा पोस्टमार्टम क्यों? CM Himanta Biswa Sarma ने बताई वजह
इंडियन आर्मी पर दिया था विवादित बयान
इसके अलावा भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे मनमुटाव के बीच साई पल्लवी का एक और बयान वायरल हुआ था, जिसमें वह भारतीय सेना और पाकस्तान के बारे में बात की थी. 2022 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है लेकिन हमारे लिए उनकी सेना ऐसी ही है. इसलिए नजरिया बदल जाता है. एक्ट्रेस ने कहा था कि वह हिंसा को समझ नहीं पाती हैं. सामने से उन लोगों को लगता है कि हम नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसे उन्होंने नजरिए की बात कही थी. उनका ये बयान भी सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था.
यह भी पढ़ें: बेहतरीन VFX और गजब का एक्शन, ‘कांतारा चैप्टर-1’ से पहले ओटीटी पर निपटा लें ये हिट माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्में
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines