टीवी के पॉपुलर एक्टर साई केतन राव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। साई सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी साई के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब साई ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात की है। आइए जानते हैं कि साई ने इसको लेकर क्या कहा है?
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बोले साई
दरअसल, हाल ही में साई केतन ने tellymasala से बात की है। इस दौरान अभिनेता ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। साई ने कहा कि मुश्किल तो हमेशा रहती है। उन्होंने कहा कि स्ट्रगल तो हर जगह करना है। फिल्म इंडस्ट्री और शूटिंग में हमेशा ही स्ट्रगल होता है। मुझे लगता है कि हर कोई इस स्ट्रगल को फेस करता है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हर किसी के लिए ये स्ट्रगल है।
साई ने क्या कहा?
साई ने कहा कि समय लगता है, लेकिन सभी बेहतर करना चाहते हैं। कभी-कभी तीन महीने लग जाते हैं, कभी-कभी छह महीने तो कभी-कभी एक साल भी लग जाता है, ये होता है और स्ट्रगल भी रहता है। मैं अपना बेस्ट कर रहा हूं और मुझे अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। मुझे अलग-अलग तरह के रोल्स मिल रहे हैं। साई ने दूसरे वीडियो में कहा कि मेरे पास एक साथ कई प्रोजेक्ट्स आ रहे थे। मुझे ओटीटी से भी ऑफर है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता हूं और ओटीटी में आप सब कुछ अलग कर सकते हैं। वहीं, अब साई का ये वीडियो चर्चा में है और यूजर्स इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने साई के इस वीडियो पर लिखा कि आपकी एक्टिंग कमाल की है। दूसरे यूजर ने कहा कि आप बहुत मेहनत करते हो। तीसरे यूजर ने कहा कि आप हमेशा अच्छा करते हो। एक और यूजर ने लिखा कि आपकी एक्टिंग बहुत ही शानदार है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर की हैं। साई के इस वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है।
म्यूजिक वीडियो ‘फसाना’
इसके अलावा अगर एक्टर की बात करें तो हाल ही में साई का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था, जिसकी वजह से उन्होंने खूब लाइमलाइट भी चुराई थी। साई के इस वीडियो का नाम है ‘दिल मेरा लौटा दो’। साथ ही अब एक्टर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं। जी हां, साई का नया म्यूजिक वीडियो ‘फसाना’ जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने Prime Video से कर दी खास डिमांड, Traitors को लेकर भी कही ये बात
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
30 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines