Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao: इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में आए दिन काफी मजेदार किस्से देखने को मिल रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ जाते हैं तो कभी उनकी लाइफ से जुड़ीं दिलचस्प कहानियां दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं। लेटेस्ट प्रोमो में साई केतन अपनी दर्द भरी कहानी को सभी को सामने सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।
मेकर्स ने शेयर किया नया प्रोमो
बिग बॉस के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें साई केतन राव अपनी संघर्ष भरी कहानी बताते हुए नजर आ रहे हैं। साई केतन कह रहे हैं कि मां-पापा की शादी बहुत जल्दी हो गई थी। जब मैं छठी क्लास में था तो मेरे पापा हमें छोड़कर चले गए। मुझे और मेरी बहन को मेरी मम्मी ने अकेले संभाला है। कितने लोग उन्हें ताने मारते थे। इसलिए मैं सबकुछ झेलकर आया हूं।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर भी सोए थे साई केतन
आगे बात करते-करते साई केतन इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा- मैं सबकुछ ओवरकम करके आया हूं। कई बार तो हम रेलवे प्लेटफॉर्म पर भी सोए थे। इसके बाद साई केतन जोर-जोर से रोने लगते हैं और उन्हें चंद्रिका दीक्षित और दीपक चौरसिया हिम्मत देते हुए नजर आते हैं। वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि हिम्मत नहीं हारनी है, तो वहीं दीपक कहते हैं कि आज तुम देश के सबसे बड़े रिएलिटी शो में हो।
साई केतन बने ‘बाहरवाला’ सदस्य
आपको बता दें हाल फिलहाल में साई केतन राव को बिग बॉस ने बाहरवाला सदस्य बनाया है। इससे पहले सना सुल्तान को बाहर की जानकारी दी जा रही थी लेकिन अब साई केतन को बताया गया कि बाहर लवकेश कटारिया को जोकर 2.0 कहा जा रहा है। इस बात को अपने फोन पर देखकर साई केतन जोर-जोर से हंसते हुए नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
57 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines