हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'कभी-कभी ठीक...', Sai Ketan Rao-Isha Agarwal का एक जैसा पोस्ट, क्या है माजरा?

साई केतन राव और ईशा अग्रवाल अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इंटरनेट पर दोनों का एक जैसा पोस्ट शेयर करना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर गया।

विज्ञापन
साई केतन राव और ईशा अग्रवाल ने शेयर किया पोस्ट।

टीवी के पॉपुलर एक्टर साई केतन राव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां, साई के चर्चा में आने की वजह उनका एक लेटेस्ट पोस्ट है। ना सिर्फ साई बल्कि ईशा अग्रवाल ने भी वैसा ही पोस्ट शेयर किया है और इसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई। आइए जानते हैं कि साई के पोस्ट में क्या है और इंटरनेट पर क्या बातें हो रही हैं?

साई केतन ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, साई केतन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा है कि तुम, ठीक हो? हां, लेकिन तुम्हारा मतलब था जब मैंने तुम्हें खोया तो मैंने अपना एक हिस्सा खो दिया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए साई ने इसके कैप्शन में लिखा है कि कभी-कभी ठीक हूं कहना आसान होता है, समझाना मुश्किल। वहीं, अगर ईशा के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने भी अपने पोस्ट में यही बात लिखी है।

ईशा ने भी लिखी वही बात

हालांकि, ईशा ने अपने कैप्शन में लिखा है कि हमेशा मैं ठीक हूं का मतलब ये नहीं होता कि मैं ठीक हूं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच कुछ था क्या? जो ये इस तरह की दिल टूटने वाली बात कर रहे हैं। इतना ही बल्कि दोनों ने एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी किया है। साई ने ईशा के पोस्ट पर कमेंट किया कि दिल जब कोई ले लेता है, तो उसे लौटाना नामुमकिन है।

यूजर्स ने क्या कहा?

वहीं, अगर ईशा की बात करें तो उन्होंने साई के पोस्ट पर लिखा है कि ये इतना आसान नहीं है, एक बार दिल टूटता है, तो लौटाना मुश्किल होता है। वहीं, यूजर्स की अगर बात करें तो एक यूजर ने साई के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपने बिल्कुल सही कहा। दूसरे यूजर ने कहा कि अरे ऐसा पोस्ट, क्या आप ठीक हैं? ईशा के पोस्ट पर भी एक यूजर ने लिखा कि सही कहा आपने।

Sai Ketan Rao, Isha Agarwal

यह भी पढ़ें- Raghav Juyal ने किसके लिए की प्रार्थना? जिसके बाद ट्रोल हुए एक्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें