Sagarika-Zaheer के बेटे की तस्वीर देख क्या बोले Virat Kohli? बातचीत का वीडियो वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच से पहले विराट कोहली और जहीर खान की बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जहीर अपने बेटे की फोटो विराट को दिखाते हैं।

Zaheer Khan And Virat Kohli

जहीर खान ने विराट कोहली को दिखाई बेटे की फोटो!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मैच से पहले क्रिकेटर विराट कोहली और जहीर खान ने क्रिकेट ग्राउंड में कुछ पल रुककर बातचीत की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एलएसजी ने एक्स पर शेयर किया है जिसमें जहीर खान अपने न्यूबॉर्न बेटे की फोटो विराट कोहली को दिखाते हुए नजर आए। वहीं बेटे की फोटो देखने के बाद विराट कोहली ने जो कहा वह अब वायरल हो रहा है। यह मनमोहक वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

फोटो देखने के बाद क्या बोले विराट?

वीडियो की शुरुआत में विराट कोहली और जहीर खान एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते हैं। इसके बाद जहीर अपने मोबाइल फोन में बेटे फतेह सिंह खान की फोटो निकालते हैं और विराट कोहली को दिखाते हैं। फोटो देखने के बाद विराट पूछते हैं कि ‘किस पर गया है?’ इस पर जहीर कहते हैं, ‘मिक्स’ तभी विराट कोहली के चेहरे पर स्माइल आ जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2011 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा

विराट कोहली आगे कहते हैं, ‘उसकी आंखें बिल्कुल आपकी तरह हैं।’ इसके बाद दोनों कुछ सेकंड तक बात करते हैं। उन्हें हंसी-मजाक करते हुए देखा जाता है। देखते ही देखते दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस भी इसे देखने के बाद गदगद हैं। जाहिर है कि विराट कोहली और जहीर खान दोनों 2011 में भारत विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन

कपल ने दिखाई थी बेटे की तस्वीर

बता दें कि पिछले महीने ही एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने न्यूबॉर्न बेबी को दुनिया से रूबरू करवाया था। इस पोस्ट को जहीर खान ने भी शेयर किया था। फोटो में जहीर और सागरिका दोनों अपने बेटे को प्यार से देखते हुए दिखाई दिए थे। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ, हम अपने प्यारे छोटे बेटे, फतेह सिंह खान का वेलकम करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ