Sachin Sanghavi: हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन सचिन सांघवी इन दिनों मुश्किल में घिरे नजर आ रहे हैं. सचिन सांघवी पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं. इस मामले में पुलिस ने सचिन को अरेस्ट किया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. अब इस मामले में सचिन के वकील का बयान सामने आया है और उन्होंने जनता से खास अपील भी की है. आइए जानते हैं कि सचिन के वकील ने इस पर क्या कहा है?
सचिन के वकील ने की अपील
इस मामले पर बात करते हुए सचिन सांघवी के वकील निशांत जौहरी ने कहा कि आम जनता और मीडिया से अपील है कि ये मामला बहुत गंभीर है और इसकी रिपोर्टिंग में संयम बरता जाए. जौहरी ने कहा कि किसी भी झूठी अफवाह, सनसनी और अटकलों से दूर रहा जाए. उन्होंने कहा कि इस केस में कानूनी प्रक्रिया चल रही है और जब तक कोर्ट कोई फैसला नहीं करती है, तब तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा.
मामला अदालत के विचाराधीन
निशांत जौहरी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि किसी की छवि का खराब करना या फिर ठेस पहुंचना उनका उद्देश्य नहीं है वो बस न्याय दिलाना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि खबरों में पीड़िता की गरिमा, गोपनियता और उनकी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखा जाए. इसके आगे वकील ने बताया कि इसके अलावा कोई भी ज्यादा जानकारी नहीं है. ये मामला अभी अदालत के विचाराधीन है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के केस बेहद सेंसिटिव होते हैं. साथ ही इनमें अफवाहों और आधी अधूरी जानकारी से दूर रहना चाहिए. इससे जांच पर ही असर पड़ता है. मिली जानकारी की मानें तो पुलिस अपना काम कर रही है और मामले की बारीकी से जांच चल रही है. सचिन पर लगे आरोपों की बात करें तो उन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला को म्यूजिक एल्बम में मौका देने और शादी का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न किया है.
यह भी पढ़ें- Karur Stampede Case: विजय ने मांगी माफी, करूर भगदड़ पीड़ितों से मिल क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines