Sachin Chandwade से पहले इन 5 एक्टर्स ने भी ली खुद की जान, 2 तो थे बॉलीवुड का स्टार

Sachin Chandwade Death: ‘जामताड़ा 2’ एक्टर सचिन चंदवाड़े की मौत ने इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया है. 25 साल की उम्र में सचिन ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली, जिससे हर कोई हैरान है. चलिए जानते हैं किन-किन एक्टर्स ने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म की?

Sachin chandwade death at age 25

सचिन चंदवाड़े की मौत से फिल्म इंडस्ट्री हुई शॉक्ड

Sachin Chandwade Death: ‘जामताड़ा 2’ फेम एक्टर सचिन चंदवाड़े के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है. 25 साल की उम्र में एक्टर ने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. हिंदी के साथ-साथ सचिन चंदवाड़े मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके थे. सचिन के निधन की खबर से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है. अभी बॉलीवुड ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ एक्टर सतीश शाह के निधन से उभरा ही नहीं था और अब सचिन चंदवाड़े के सुसाइड की खबर से हर कोई शॉक्ड है.

विज्ञापन

सचिन के परिवार ने सचिन को जलगांव के परोला स्थित घर में बंद कमरे में फंदे से लटका पाया. ये पहली बार नहीं हुआ है कि इंडस्ट्री में कम उम्र में किसी ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. सचिन से पहले भी कई सितारे इस कदम को उठा चुके हैं. चलिए इनमें से 5 सितारों के बारे में जानते हैं जिन्होंने खुद अपनी जान ली.

विज्ञापन

तुनिषा शर्मा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था. एक्ट्रेस ने अपने कथित बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई थी. इस खबर से हर कोई शॉक्ड था. वहीं शीजान पर भी पुलिस केस चला था, लेकिन बाद में उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई थी. महज 20 साल की उम्र में जिंदगी खत्म करना लोगों के लिए काफी शॉकिंग था.

जिया खान

‘गजनी’ फेम एक्ट्रेस जिया खान ने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी. साल 2013 में एक्ट्रेस अपने मुंबई के घर में मृत मिली थीं. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि जिया ने अपनी जान खुद ली है. इसके साथ ही पता चला कि कुछ टाइम से जिया खान डिप्रेशन से जूझ रही थी. बता दें जिया बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी थीं.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने तो पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया था. 34 साल के स्टार एक्टर ने अपने मुंबई के फ्लैट में पंखे पर लटकर फांसी लगा ली थी. 14 जून साल 2020 को आई इस खबर ने सबको दहला दिया था. बॉलीवुड में सुशांत अपनी पहचान बना चुके थे और वो एक जाने-माने स्टार बन गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उन्होंने अपनी लाइफ को खत्म करने का फैसला उठाया.

विज्ञापन

परवीन बॉबी

बॉलीवुड की 70-80 के दशक की स्टार एक्ट्रेस परवीन बॉबी ने भी अपनी जिंदगी सुसाइड करके खत्म की थी. 50 की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था. 20 जनवरी 2005 में जब उनकी मौत की खबर सामने आई तो इंडस्ट्री में मातम छा गया था. बता दें एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थीं और उन्हें paranoid schizophrenia बीमारी हो गई थी. इस बीमारी के चलते वो कई लोगों से डरने लगी थीं और उन्हें अपना दुश्मन समझने लगी थीं.

विज्ञापन

आसिफ बसरा

टीवी से लेकर फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले आसिफ बसरा ने भी सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म की थी. आसिफ बसरा का पार्थिव शरीर हिमाचल प्रदेश में मिला था और जब जांच हुई तो सामने आया कि आसिफ ने आत्महत्या की थी. बता दें आसिफ ‘जब वी मेट’ फिल्म और ‘पाताल लोक’ जैसी बड़ी वेब सीरीज में नजर आ चुके थे. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ