Sachet Parampara Tandon Son: मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स सचेत और परंपरा टंडन ने आज फाइनली अपने बेबी का नाम रिवील कर दिया है। इस पॉपुलर जोड़ी ने जब अनाउंस किया था कि ये पेरेंट्स बन गए हैं तो फैंस के बीच एक अलग ही एक्साइटमेंट थी। 8 हफ्ते पहले एक पोस्ट शेयर कर कपल ने अपने बेबी के इस दुनिया में आने की अनाउंसमेंट की थी। दिसंबर में कपल माता-पिता बने थे। वहीं अब लगभग 2 महीने बाद सचेत और परंपरा टंडन ने अपने बेटे का नाम दुनिया को बताया है।
सचेत और परंपरा ने अनाउंस किया बेबी का नाम
आज सचेत और परंपरा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है। अब चेहरा न सही, कम से कम फैंस को इनके बेटे का नाम गतो पता चल गया है। सचेत और परंपरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक कैरिकेचर इमेज शेयर की है जिसमे एक बेबी बना हुआ है। इसके ऊपर लिखा है, ‘कृत टंडन को हैलो कहो।’ यानी कपल ने अपने बेटे का नाम ‘कृत’ रख दिया है। इस नाम का क्या मतलब होता है सचेत और परंपरा ने फैंस को वो भी बताया है।
क्या है बेबी के नाम का मतलब?
आपको बता दें, ‘कृत’ नाम बेहद खास है क्योंकि ये भगवान विष्णु के नामों में से एक है। ‘कृत’ संस्कृत के शब्द ‘कृता’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘क्रिएटेड’ या बनाना। ये उस व्यक्ति का प्रतीक है जो आविष्कारशील, रचनात्मक और पॉपुलर है। इसके साथ ही कपल ने रिवील किया है कि उनका बेटा 12 दिसंबर 2024 को पैदा हुआ था। इसके साथ ही इन दोनों ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ये दोनों मंदिर में अपने बच्चे के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में भी कपल ने बेबी का फेस ब्लर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan का फिर उभरा दर्द, बोलीं- ‘आंसू भरी सूजी आंखें, शरीर पर घाव…’
फैंस ने दी बधाई
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सचेत और परंपरा ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में आपका स्वागत है हमारे मिरेकल बॉय- “कृत टंडन”। कृपया हमारे लिटिल वन को अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और दयालु हृदय का आशीर्वाद दें। हम विनम्रतापूर्वक आपका आशीर्वाद चाहते हैं। आप सभी को प्यार और अनंत धन्यवाद।’ अब कपल को फैंस बधाई दे रहे हैं। ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
44 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines