Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Real Name: रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अब भोजपुरी इंडस्ट्री को हिलाकर रखती हैं। उनका नाम ही किसी फिल्म या गाने को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। टैलेंट के अलावा एक्ट्रेस कई और कारणों के चलते अक्सर लाइमलाइट बटोरती हैं। कभी डायरेक्टर की अशील डिमांड का खुलासा कर वो सुर्खियों में आती हैं। तो कभी अपने ब्रेकअप की वजह से अटेंशन ग्रैब कर लेती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी चटर्जी असल में रानी कैसे बनीं। बेहद कम लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस का असली नाम कुछ और है। तो चलिए जानते हैं उनका अपना नाम बदलने के पीछे आखिर असली कहानी क्या है।
साहिबा अंसारी से रानी चटर्जी बनी एक्ट्रेस
बता दें, रानी चटर्जी असल में एक मुस्लिम लड़की है। उनका ओरिजिनल नाम साहिबा अंसारी था जिसे बदलकर अब रानी चटर्जी कर दिया गया है। इस नाम से अब उन्हें पहचाना जाता है लेकिन ये पहचान झूठी है जो किसी ने उन्हें यूं ही दे दी थी। दरअसल, एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी के नाम पर पड़ा था। इसके पीछे एक मज़ेदार किस्सा है। हुआ ये कि एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थी। मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ की शूटिंग के लिए रानी चटर्जी को एक मंदिर का सीक्वेंस शूट करना था। और यहीं ऐसा कुछ हुआ कि उनकी पहचान हमेशा के लिए बदल गई।
बवाल रोकने के लिए उठाया कदम
दरअसल, इस फिल्म के डायरेक्टर को ये डर था कि जब मुस्लिम लड़की साहिबा मंदिर में सीन शूट करेगी तो कहीं कोई बखेड़ा न खड़ा हो जाए। मीडिया के सवालों से होने वाले बवाल को रोकने के लिए उस दौरान डायरेक्टर ने साहिबा को अपना असली नाम बदलने का सुझाव दिया था। तब एक्ट्रेस ने बिना देरी किए तुरंत अपने लिए एक नाम सोच लिया। जब किसी ने डायरेक्टर ने रानी का नाम पूछा तो उन्होंने इसे साहिबा से रानी कर दिया। जब बारी सरनेम की आई तो वो अंसारी से चटर्जी हो गया।
रानी मुखर्जी से इंस्पायर्ड है नाम
उस वक्त रानी मुखर्जी काफी मशहूर हुआ करती थी और उनका नाम साहिबा अंसारी यानी रानी चटर्जी के लिए भी लकी साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने इसे ही अपना नाम रख लिया और उनकी फिल्मे हिट होती ची गईं। अब सभी एक्ट्रेस को रानी चटर्जी के नाम से ही जानते हैं। फैंस उन्हें अब बेशुमार प्यार करते हैं और उनके प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
29 mins agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
54 mins ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
1 hr agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
16 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
17 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
19 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
21 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
23 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines