Rupal Patel: एक्टर्स की लाइफ जितनी आसान दिखती है, असल में वैसी ही हो जरूरी तो नहीं है। टीवी एक्टर्स को क्या-क्या फेस करना पड़ता है? कई बार कुछ सेलेब्स ने इस पर खुलकर बात की है। टीवी एक्टर्स को फिल्मों में काम करने का अक्सर इसलिए मौका नहीं मिलता क्योंकि वो ओवर एक्सपोज्ड हो चुके होते हैं। कई बार टीवी और फिल्मों के कलाकरों के बीच तुलना की जाती है और टीवी स्टार्स को नीची नजरों से देखा जाता है। अब इस बारे में ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhaana Saathiya) फेम एक्ट्रेस रूपल पटेल ने रिएक्ट किया है।
कलाकारों के बीच भेदभाव पर आया रूपल पटेल का रिएक्शन
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में ही काम करने वाले एक्टर्स के बीच हमेशा भेदभाव देखने को मिलता है, लेकिन दोनों ही प्लेटफॉर्मस की अपनी-अपनी खासियत और चुनौतियां हैं। इसी को लेकर रूपल पटेल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जताई है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है? रूपल पटेल ने टीवी और फिल्म एक्टर्स को लेकर हो रहे भेदभाव को लेकर कहा, ‘टीवी एक्टर या फिल्म एक्टर, इससे मैं बिल्कुल अपनी नाराजगी व्यक्त करती हूं। कलाकार-कलाकार होता है, माध्यम कोई भी हो। मैंने बहुत बार सुना है, टीवी कलाकार को बोलते हैं कि अरे ये तो टीवी का एक्टर है, वो तो फिल्म का एक्टर है। ऐसा कुछ भी नहीं होता है।’
रूपल पटेल ने बताई टीवी एक्टर्स की खूबियां
रूपल पटेल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं बहुत विनम्रता से कहती हूं कि टीवी एक्टर बहुत सशक्त होते हैं। उनकी मेमोरी शार्प होती है। वो पांच-पांच मिनट में कॉस्ट्यूम चेंज करते हैं। एक दिन में 10-10 सीन करते हैं। टीवी एक्टर दिलेर होते हैं। कल टेलीकास्ट जाना है, तो उनको बोल दो कि टेलीकास्ट जाना है, वो खड़े हो जाते हैं, वो सोएंगे नहीं, वो करेंगे और अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। तो ज्यादा मेहनत करते हैं। ऐसा थोड़ी है कि फिल्म के कलाकार ही मेहनत करते हैं और टीवी के कलाकार नहीं करते।’
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली चिट्ठी पर क्या था Rupal Patel का रिएक्शन? फाइनेंस मिनिस्ट्री से भी आए लेटर
टीवी वालों का नहीं होता सम्मान से स्वागत?
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम टीवी एक्टर्स को नीची नजरों से क्यों देखते हैं? ये सही नहीं है क्योंकि कलाकार तो कलाकार है और आज अगर फिल्म के कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस, फिल्म के डायरेक्टर, कोरियोग्राफर टीवी में रियलिटी शो में जज बनते हैं या पार्टिसिपेट करते हैं, या अमिताभ बच्चन सर आकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) होस्ट कर रहे हैं। एंकर कर रहे हैं, बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो फिल्मी जगत से जुड़े हुए हैं, उनका बहुत सम्मान किया जाता है। टीवी वाले उनका बहुत अच्छे से स्वागत करते हैं, तो टीवी वालों का भी स्वागत वैसे ही होना चाहिए।’
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines