Devoleena Bhattacharjee: टीवी की गोपी बहू ने गुड़ न्यूज सुना दी है। देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस कबसे उनके बेबी का इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। अपनी मां बनने की खबर खुद देवोलीना भट्टाचार्जी ने कन्फर्म कर दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी के दुनिया में आने की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया कि उनके बच्चे का जन्म कल यानी 18 दिसंबर 2024 को हुआ है।
देवोलीना भट्टाचार्जी के घर गूंजी किलकारियां
अब ‘बिग बॉस’ फेम (Bigg Boss) एक्ट्रेस ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा है- ‘हमारी खुशियों के भंडार, हमारे बेबी बॉय के आने की अनाउंसमेंट करते हुए रोमांचित हैं। 18.12.2024, खुश माता-पिता देवोलीना और शाहनवाज।’ इसके साथ ही ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhaana Saathiya) एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा एंजेल बॉय यहां है। इसके साथ ही देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिल और ईविल आई इमोजी भी शेयर किया है। देवोलीना के मां बनने की खबर से सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
बेबी बॉय को जन्म देने पर सेलेब्स ने दी देवोलीना को बधाई
अब एक्ट्रेस की मां बनने की खबर मिलते ही फैंस और सेलेब्स ने देवोलीना भट्टाचार्जी को बधाई देना शुरू कर दिया है। देवोलीना का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और सभी एक्ट्रेस और उनके पति की खुशियों में खुशी जता रहे हैं। एक्ट्रेस दीपिका सिंह, काम्या पंजाबी, पारस छाबड़ा, जय भानुशाली, आरती सिंह, सुप्रिया शुक्ला, भाविनी पुरोहित और राजीव अदातिया ने कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दी और अभी तो ये सिलसिला शुरू ही हुआ है।
यह भी पढ़ें: कौन है Bigg Boss 18 का ‘नेपो चाइल्ड’? Umar Riaz ने एक्सपोज कर चैनल पर लगाए आरोप
देवोलीना ने नहीं दिखाई बेबी बॉय की झलक
हालांकि, अभी तक देवोलीना बने न तो अपने बेटे की झलक दिखाई है और न ही उसके नाम का खुलासा किया है। फैंस इस बेबी के चेहरे को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। साथ ही कपल अपने बेटे का क्या नाम रखेगा, सभी यही सोच रहे हैं। वैसे भी आजकल सेलिब्रिटीज अपने बच्चों के बेहद हटके नाम रख रहे हैं। अब इस बंगाली लड़की और मुस्लिम लड़के के बेटे का नाम क्या होगा? ये लोगों को काफी रोमांचक लग रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines