Saas Bahu aur Flamingo Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।
डिंपल कपाड़िया ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ (Saas Bahu Aur Flamingo) से ओटीटी डेब्यू करने जा रही है। इस बीच अब ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ का ट्रेलर रिलीज
बता दें कि होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ का ट्रेलर DisneyPlus Hotstar पर रिलीज कर किया गया है। इस सीरीज में डिंपल कपाड़ियां लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
बहू और बेटी के साथ ड्रग्स का धंधा करेंगी डिंपल कपाड़िया
वहीं, इस सीरीज के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि डिंपल कपाड़िया रानी बा का रोल निभा रही है और अपना घर चलाने के साथ वह जड़ी-बूटी और हेंडीक्राफ्ट का बिजनेस भी करती हैं। इसके साथ ही वह एक और धंधा भी करती है और वो है फ्लेमिंगो (ड्रग्स) का, जिसमें उनकी बेटी और बहू पार्टनर होती है।
इसको मार्केट में नाम है ‘फ्लेमिंगो’
सीरीज के ट्रेलर की शुरूआत में रेगिस्तानी इलाका नजर आएगा और इसके बैकग्राउंड में से एक आवाज आती है कि ‘हमारे बिजनेस के बारे में सब बताओ?’ वहीं, इसके जवाब में एक महिला की आवाज आती है, जो कहती है कि- ‘पूरे देश में ये पत्ते सिर्फ हम ही उगाते हैं। मार्केट में हमसे ज्यादा चोखो माल कोई नहीं बना सकता। इसको मार्केट में नाम है ‘फ्लेमिंगो।’
मैं कभी एकली नहीं थी…
इसके बाद इस सीरीज के ट्रेलर में रानी बा यानी डिंपल कपाड़िया नजर आती है और फिर वो कहती है कि- ‘लोग म्हारे को प्यार से रानी बा कहते हैं। इसके आगे डिंपल कपाड़िया कहती है कि- मैंने पूरी जिंदगी रानी कॉपरेटिव को खड़ा करने में लगा दी और मैं कभी एकली नहीं थी।’ और कौन था साथ? इस सवाल का जवाब है, ‘बेटी और बहू भी धंधा संभाल सके हैं।’
इस दिन रिलीज होगी ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’
बता दें कि इस ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ के ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया को रौबदार अंदाज में नजर आती है। इसके अलावा इस सीरीज में राधिका मदान, अंगीरा धर और ईशा तलवार भी अपने जबरदस्त अंदाज में नजर आती है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ 5 मई, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
54 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines