Saare Jahan Se Accha Trailer Out: नेटफ्लिक्स की एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर में प्रतीक गांधी ने एक बार फिर ऑडियंस को दमदार कहानी दिखाने का वादा कर दिया है। नेटफ्लिक्स की ये अपकमिंग सीरीज इंडिया के पाकिस्तान के बीच की टेंशन को दिखाएगी। पाकिस्तान के गलत मंसूबों को एक भारतीय जासूस कैसे परस्त करेगा अब वो इस सीरीज में देखने को मिलेगा। अगर पाकिस्तान अपने मकसद में कामयाब हुआ, तो थर्ड वर्ल्ड वॉर हो सकती है। ऐसे में RAW पाकिस्तान में घुसकर उन्हीं को धूल चाटने पहुंच जाती है। चलिए जानते हैं इस ट्रेलर की 5 हाईलाइट क्या हैं, जो आपको ये वेब सीरीज देखने पर मजबूर करेंगी?
स्टार कास्ट
‘सारे जहां से अच्छा’ के ट्रेलर में कई ऐसे एक्टर्स देखने को मिल रहे हैं, जो अपने सॉलिड परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। प्रतीक गांधी तो इस सीरीज के स्टार हैं, लेकिन उनके अलावा तिलोत्तमा शोम, कृतिका कामरा, रजत कपूर, अनूप सोनी, सनी हिंदुजा और सुहेल नय्यर जैसे सेलेब्स भी इस कहानी का हिस्सा हैं। कोई पाकिस्तानी का किरदार निभाएगा, तो कोई हिंदुस्तानी होने का फर्ज चुकाएगा।
डायलॉग्स
‘सारे जहां से अच्छा’ के डायलॉग्स भी दमदार हैं। एक सीन में रजत कपूर प्रतीक को कहते हैं- ‘ऐसा समझ लो एक क्रिकेट मैच है। सामने उनकी पूरी टीम खड़ी होगी, ग्राउंड भी उनका है, क्राउड भी उनकी होगी फिर भी तुम्हे हारने की इजाजत नहीं है क्योंकि तुम्हारी हार देश की हार होगी।’ एक डायलॉग प्रतीक गांधी का है- ‘हमारे देश की हिफाजत के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं।’
वायलेंस
इस सीरीज के ट्रेलर में खूब खून खराबा दिखाया गया है। एक साथ कई लोगों को जिस तरह से बंधी बनाकर, उनके मुंह ढककर लाइन से बिठाया गया है, वो सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इसके अलावा एक आदमी का जिस तरह से गोली मारकर भेजा उड़ाया गया है, वो देखकर आप चौंक जाएंगे।
मैसेज पहुंचाने के अनोखे तरीके
एक सीन में दिखाया गया है कि खुफिया जानकारी देने के लिए सेब का इस्तेमाल किया गया है। एप्पल के अंदर जिस तरह से मैसेज फिट किया गया है, ऐसा तरीका आपने अभी तक नहीं देखा होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में हो सकती है एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री, Salman Khan के शो का न्यू कॉन्सेप्ट रिवील
इंडिया पाकिस्तान की नफरत भरी कहानी का सस्पेंस
सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत बढ़ती जा रही है। इस वक्त ये दोनों देश एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते और ऐसे में नेटफ्लिक्स पर जब ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसी सीरीज आएगी, तो दर्शक खुद को इसे देखने से रोक नहीं पाएंगे। किस पर भरोसा किया जा सकता है? कौन दोस्त है और कौन किसे धोखा दे रहा है? इस सस्पेंस से 13 अगस्त को पर्दा उठेगा।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
46 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines