Saamrajya Trailer Reaction: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘साम्राज्य’ (किंगडम) का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘साम्राज्य’ का 2 मिनट 37 सेकंड का ट्रेलर आया है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय देवरकोंडा एक इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए अंडर कवर एजेंट बने हैं। वो अपनी मां, घर, काम और गांव छोड़ देते हैं।
‘साम्राज्य’ में रिस्की ऑपरेशन में दिखा धुआंधार एक्शन
वो जिस जगह जा रहे रहे हैं, वो जगह और लोग बेहद खतरनाक हैं। इस रिस्की ऑपरेशन में खूब ड्रामा, धुआंधार एक्शन और कई इमोशंस देखने को मिलने वाले हैं। विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘साम्राज्य’ में खून-खराबा, गोली बारी और धमाके, सब कुछ देखने को मिलेंगे। विजय देवरकोंडा किसी को फिल्म में धोबी पछाड़ देंगे, तो किसी पर लात मुक्के चलाएंगे। लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आएगा, जब आपको पता चलेगा कि हीरो जिस भाई को भगवान मानता है, वो असल में राक्षस है। हीरो का भाई एक वांटेड क्रिमिनल है, जो स्मगलिंग करता है।
क्या फैंस को पसंद आया ‘साम्राज्य’ (किंगडम) का ट्रेलर?
इस स्टोरी में विजय देवरकोंडा का गुस्सा, अग्रेशन, दर्द और हीरो अवतार सब कुछ दिखाया गया है। अब ट्रेलर लोगों को कितना पसंद आया? ये भी जान लेते हैं। एक फैन का कहना है कि ये ट्रेलर उनकी उम्मीद से भी बेहतर है और ये विजय देवरकोंडा का कमबैक है। कुछ लोगों के ट्रेलर में Bgm सुनकर ही रोंगटे खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है की अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक और विजय की एक्टिंग मिलाकर ब्लॉकबस्टर मूवी आ रही है। अब सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की एक्टिंग और वाइब की तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें: Gangs of Wasseypur एक्टर विनीत कुमार सिंह बने पिता, 2 दिन पहले ही रिलीज हुई ‘रंगीन’ सीरीज
‘किंगडम’ को फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर
लोग ट्रेलर देखने के बाद दावा कर रहे हैं कि ‘किंगडम’ ब्लॉकबस्टर जाने वाली है और इसके साथ ही विजय देवरकोंडा एक बार फिर वापसी कर लेंगे। आपको बता दें, विजय देवरकोंडा ने हिंदी में जितनी भी फिल्में की हैं, वो कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वैसे तो उनकी ‘साम्राज्य’ (किंगडम) तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। अब इस फिल्म से फैंस की एक्सपेक्टेशंस काफी बढ़ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines