Krystle Dsouza Karan Wahi Nia Sharma Summoned by ED: ईडी ने टीवी के सितारों को मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन भेजा है। इस मामले में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही का नाम सामने आया है। इन तीनों एक्टर्स को ईडी ने समन भेजा है। खबरों की मानें तो क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही को पूछताछ के लिए बुला लिया गया है वहीं निया शर्मा को समन भेजा गया है।
किस केस में फंसे निया-क्रिस्टल?
दरअसल ईडी फिलहाल इन तीनों सेलेब्स से इंटरनेशनल ब्रोकर्स के साथ डील करने को लेकर पूछताछ की जा रही है। इनसे अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप में शामिल होने के बारे में पूछा जाएगा। ऑक्टाएफएक्स ट्रेडिंग ऐप और ऑक्टाएफएक्स डॉट कॉम के जरिए अवैध रूप से ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा रही थी, जिसके बाद इन तीनों सेलेब्स से पूछताछ की जाएगी। इन तीनों पर ये आरोप लगा है कि इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकर और ट्रेडिंग ऐप के जरिए अवैध तरीके से ऑनलाइन लेन-देन किया है। हालांकि अभी तक इन तीनों ने इसपर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
सीरियल ‘दिल मिल गए’ से करण का डेब्यू
आपको बता दें निया शर्मा, करण वाही और क्रिस्टल डिसूजा टीवी जगत में काफी फेमस चेहरे हैं। क्रिस्टल और निया ने तो अपने करियर का पहला टीवी सीरीयल ही एक साथ किया। दोनों सीरीयल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में नजर आई थीं। इस सीरीयल में दोनों ने रियल बहनों का किरदार निभाया था। वहीं दूसरी तरफ करण वाही को सीरियल ‘दिल मिल गए’ और ‘चन्ना मेरेया’ जैसे सीरीयल्स के लिए जाना जाता है। आजकल वो सीरीज ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में नजर आ रहे हैं।
‘सुहागन चुड़ैल’ में दिख रहीं निया शर्मा
एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का बेहद बड़ा नाम है। उनकी जबरदस्त फैशन सेंस के लाखों फैंस हैं। वो एकता कपूर के शो ‘नागिन 4’ के लिए काफी फेमस हैं। इसके अलावा सीरियल ‘जमाई राजा’ जैसे सुपरहिट शो में भी उन्होंने काम किया है। आजकल निया शर्मा सुपरनैचुरल शो ‘सुहागन चुड़ैल’ में दिखाई दे रही हैं। वहीं कलर्स के ही ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी निया दर्शकों को खूब हंसा रही है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी को मिले 6 फाइनलिस्ट! जानें लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines