Ryan O’ Neal Passes Away: हाल में मशहूर कन्नड़ और मलयालम एक्ट्रेस लीलावती (Leelavathi) ने 87 की उम्र में बीते दिन शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से अभी उभर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर ने सभी की आंखे नम कर दी हैं। दरअसल, हॉलीवुड फिल्म ‘लव स्टोरी’ (Love Story) में नजर आ चुके फेमस एक्टर रयान ओ’नील (Ryan O’ Neal) का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने 70 के दशक में हॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया।
उन्होंने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया। वहीं, उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोकाकुल नजर आ रही है। फिलहाल एक्टर के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि साल 2012 में एक्टर को प्रोस्टेट कैंसर है इसके बारे में पता चला था। दिवंगत एक्टर रयान ओ’नील अपनी रोमांटिक फिल्मों और रोमांस के लिए जाने जाते थे।
आज भी पसंद की जाती है Ryan O’ Neal की फिल्म
मिंस्की और आर्थर हिलर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लव स्टोरी’ नें रयान ओ’नील के अलावा अली मैकग्रा, जॉन मार्ले, रे मिलेंड और टॉमी ली जोन्स जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है। इसके अलावा रयान ओ’नील अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने-जाते थे। फिल्म ‘लव स्टोरी’ एक्टर का नाम उस दौर की टॉप एक्ट्रेस फराह फॉसेट (Farrah Fawcett) के साथ भी जुड़ा। दोनों को काफी लंबे समय तक रोमांस के लिए भी जाना जाता है।
यह भी पढे़ें: Rashmika को पीछे छोड़ Tripti Dimri बनीं नेशनल क्रश, इन एक्ट्रेसेस को भी मिल चुका है यह खिताब; मिस वर्ल्ड का नाम भी शामिल
रयान ओ’नील का करियर
वहीं, रयान ओ’नील के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने लंबे करियर में करीब 22 फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनके एक्टिंग करियर को ऊंचाइयां तब मिली जब वो साल 1964 के नाइट टाइम सोप ओपेरा ‘पीटन प्लेस’ नजर आए। फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines