Kamilla Belyatskaya: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। 24 साल की एक एक्ट्रेस का निधन हो गया है। अभिनेत्री थाईलैंड में समंदर किनारे बैठी थी और अचानक आई एक भयानक लहर उन्हें बहा ले गई। ये लहर इतनी तेज थी कि इसने एक्ट्रेस को संभलने का मौका भी नहीं दिया और जिंदगी में सुकून के लिए रिलेक्स करने पहुंची एक्ट्रेस अपनी जान से हाथ धो बैठी। वहीं, अब उनकी मौत का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कामिला बेल्यात्सकाया की मौत का वीडियो वायरल
दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रशियन एक्ट्रेस कामिला बेल्यात्सकाया समंदर के किनारे एक बड़ी-सी चट्टान पर बैठी हैं। इस दौरान एक अपने साथ योगा मेट लेकर जाती हैं और वो अपना योगा करने में बिजी होती हैं। इसलिए आस-पास क्या हो रहा है, इस पर उनका ध्यान भी नहीं होता। तभी अचानक से एक समंदर में बड़ी लहर उठती है और वो चट्टान पर बैठी कामिला को बहा ले जाती है।
समंदर में उठी बेहद बड़ी लहर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ये लहर कामिला बेल्यात्सकाया को अपने आगोश में ले लेती है। सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि उस वक्त उस जगह पर और भी लोग मौजूद थे। ऐसे में जैसे ही वहां मौजूद शख्स ने देखा कि कामिला डूब रही हैं, तो उन्होंने उनको निकालने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर वो ऐसा नहीं कर पाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि समंदर में लहरें बेहद तेज उठ रही थी।
छुट्टियां मनाने गई थी कामिला बेल्यात्सकाया
द सन के अनुसार, कामिला बेल्यात्सकाया छुट्टियां मनाने के लिए इस जगह पर गई थीं। इस दौरान वो खुद के साथ समय बिताने और योगा करने के लिए समंदर किनारे गई थीं, लेकिन किसे पता था कि इस तरह से उनकी मौत हो जाएगी। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि कामिला की तलाश की जा रही है, लेकिन वो नहीं मिली।
बॉयफ्रेंड भी गया था वेकेशन पर
इतना ही नहीं बल्कि जानकारी तो ये भी है कि जो शख्स एक्ट्रेस को बचाने के लिए पानी में कूदा था, वो भी लापता है। हालांकि, घटनास्थल से कुछ दूर कामिला बेल्यात्स्काया की बॉडी मिली है। बता दें कि थाईलैंड में वेकेशन पर कामिला बेल्यात्स्काया के साथ उनका बॉयफ्रेंड भी गया था।
यह भी पढ़ें- Vikrant Massey ने खेला ‘पीआर स्टंट’, 12वीं फेल एक्टर के रिटायरमेंट पर कौन क्या बोला?
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines