Russian Actress Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस रूसी एक्ट्रेस कामिला बेल्यात्स्काया की एक दुर्घटना में मौत हो गई है। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड में वेकेशन एन्जॉय करने के लिए गई थीं। वह कोह सामुई द्वीप के एक समुद्र तट पर योग कर रही थीं। तभी समंदर की लहरों में बहने से कामिला की दर्दनाक मौत हो गई। सिर्फ 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं एक्ट्रेस की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
बॉयफ्रेंड के साथ गई थीं एक्ट्रेस
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस कामिला बेल्यात्स्काया अपने बॉयफ्रेंड के साथ समुद्र तट पर एन्जॉय कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो राहगीरों का कहना है कि एक्ट्रेस समंदर किनारे योग कर रही थीं। लहर के आने से पहले उनका आखिरी मोमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस योग में खोई हुई नजर आ रही हैं। तभी समंदर से एक लहर तेजी से उनकी तरफ आती है और उन्हें खींचकर अपने साथ बहा ले जाती है।
व्यू पॉइंट पर गई थीं एक्ट्रेस
बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ तभी एक राहगीर ने कामिला बेल्यात्स्काया को बचाने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सका। एक्ट्रेस का शव घटनास्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। राहगीरों का कहना है कि एक्ट्रेस लहरों को एन्जॉय करने के लिए व्यू पॉइंट पर गई थीं। वह कार की डिक्की से अपना मैट लेकर चट्टान की तरफ अकेले जा रही थीं, बाद में उस मैट को अशांत पानी में तैरते हुए देखा गया।
बचाव दल ने कही यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के करीब 15 मिनट बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। हालांकि वह एक्ट्रेस को बचा पाने में असमर्थ रहे। सामुई बचाव केंद्र के प्रमुख चैनापोर्न सुबप्रसर्ट ने बताया कि समुद्र तट पर पहले से चेतावनी प्रणाली लगाई गई थी, जिसका उद्देश्य टूरिस्ट को सतर्क करना था। उनकी टीम मानसून के दौरान टूरिस्ट को लगातार चेतावनी देती है। इसके अलावा रेड फ्लैग दिखाकर तैराकी नहीं करने का मैसेज भी देती है।
कौन थीं कामिला बेल्यात्स्काया?
बता दें कि कामिला बेल्यात्स्काया 24 साल की फेमस एक्ट्रेस थीं जो फिल्म जगत का हिस्सा रहते हुए नाम कमा चुकी हैं। उनके बारे में जयादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि इस दुखद हादसे से पहले एक्ट्रेस कामिला बेल्यात्स्काया ने सोशल मीडिया पर एक आखिरी पोस्ट भी शेयर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने अपनी यात्राओं का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मुझे सामुई बहुत पसंद है लेकिन यह जगह, यह चट्टानी समुद्र तट मेरी लाइफ में अब तक देखी गई सबसे अच्छी चीज है। यहां होने के लिए ब्रह्मांड का धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं।’ इस हादसे के बाद एक्ट्रेस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines