Russell Brand accused of sexual assault: कॉमेडियन और हॉलीवुड अभिनेता रसेल ब्रांड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। अपने पूरे करियर में विवादों में रहने वाले अभिनेता रसेल ब्रांड पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दायर एक मुकदमे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
बता दें कि शिकायत करने वाली महिला ने कहा कि वह साल 2010 में फिल्म “आर्थर” के सेट पर थी। इस दौरान रसेल ने उनके साथ जबरदस्ती की। साथ ही महिला अपनी पहचान बताए बिना मुकदमा करने के लिए अदालत की अनुमति चाहती है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Orry Awatramani? जिनका सेलेब्स से लेकर अंबानी परिवार से भी खास रिश्ता
छह सप्ताह पहले भी शिकायत दर्ज
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, रसेल ब्रांड पर चार महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाने के छह सप्ताह बाद यह मुकदमा दायर किया गया है। महिला द्वारा दायर एक हलफनामे के अनुसार, इस दौरान ब्रांड नशे में लग रहा था और शराब की गंध आ रही थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने दावा किया कि उसने “कलाकारों और क्रू के सामने” अपना लिंग (प्राइवेट पार्ट) भी प्रदर्शित किया।
मेरा पीछा किया और अंदर आ गए- महिला
इसके आगे महिला ने कहा कि यौन उत्पीड़न उसी दिन बाद में हुआ जब मैं बाथरूम में थी। रसेल ब्रांड ने मेरा पीछा किया और अंदर आ गए। साथ ही उन्होंने मेरे साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं बल्कि प्रोडक्शन क्रू का एक सदस्य बाहर से दरवाजे पर पहरा भी दे रहा था।
मुकदमे में अन्य लोग के भी नाम
बता दें कि ब्रांड ने सार्वजनिक रूप से 2022 में नशीली दवाओं और शराब से संयम के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसके अतिरिक्त, न्यूयॉर्क पत्रिका ने “आर्थर” की रिलीज से जुड़े ब्रांड के बारे में 2011 की एक कहानी में बताया कि ब्रांड आठ साल से संयमित था। इतना ही नहीं बल्कि मुकदमे में अन्य प्रतिवादियों में वार्नर ब्रदर्स शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म का निर्माण किया था।
चार महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत
बताते चलें कि इसके कुछ दिन पहले भी रसेल पर चार महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिलाओं ने आरोप लगाए कि 2006 से 2013 तक अपनी करियर की बुलंदियों पर होने के दौरान रसेल ने चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनका यौन उत्पीड़न किया।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
35 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines