IC 814 Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स की नई सीरीज पर काफी बवाल चल रहा है। कंट्रोवर्सी में घिरी IC 814 Kandahar Hijack की कहानी पर लोग कई सवाल उठा रहे हैं। इस सीरीज को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे प्लेन हाईजैक नहीं हुआ बल्कि विमान में लोगों की पिकनिक चल रही है। सीरीज में दिखाया गया है कि लोग अंताक्षरी खेल रहे हैं। लेकिन इस चिल माहौल में भी एक यात्री ने अपनी जान गवा दी थी। आतंकियों ने जिस शख्स की गला काटकर जान ली थी उस यात्री का नाम रुपिन कात्याल (Rupin Katyal) था।
रुपिन कात्याल के कत्ल से उजड़ गई रचना की दुनिया
अब रुपिन कात्याल का रचना कात्याल से क्या कनेक्शन है चलिए जानते हैं। इस सीरीज के आने के बाद से रचना कात्याल काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। आपको बता दें, रचना कात्याल भी उस विमान में मौजूद थीं जिसे बंधी बनाया गया था। अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज में रचना को भी दिखाया गया है। अगर आपने ये सीरीज देखी है तो आपको एक न्यूली मैरिड कपल नजर आया होगा। वाइफ अपने हसबैंड को बार-बार पूछती रहती है और आतंकियों से रिक्वेस्ट करती है कि वो उन्हें अलग न करें।
शादी के कुछ दिन बाद ही पति की हत्या
हालांकि, उनकी किस्मत में शायद पति से अलग होना ही लिखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं जब ये दोनों इस आतंकी हमले का शिकार हुए तब वो बस अपना हनीमून मनाकर वापस लौट रहे थे। ये 24 दिसंबर साल 1999 की बात है और उस दौरान रचना कात्याल महज 20 साल की थीं। जब विमान हाईजैक हुआ तो लोगों में खौफ पैदा करने के लिए एक आतंकी ने 2 लोगों पर हमला किया था। इनमें से एक रुपिन कात्याल थे और उनके निधन की खबर उन्होंने सब से छिपकर रखी थी। रचना कात्याल को भी नहीं बताया गया था कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने किया दिल जीतने वाला ऐलान, अब देश में मचाएंगे धूम
नहीं मिला अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी 3 दिसंबर 1999 में हुई थी और शादी के सिर्फ 21 दिन बाद ही इन दोनों पर ये मुसीबत आ गई थी। हत्या के बाद रचना कात्याल के पति का शव दुबई एयरपोर्ट पर उतारा गया था और रचना को सिर्फ यही बताया गया था कि अब वो इस विमान में नहीं हैं। आपको बता दें, रुपिन के घरवालों ने रचना से कई दिनों तक उनकी मौत की खबर को सीक्रेट ही रखा और वो अपने पति के अंतिम संस्कार का भी हिस्सा नहीं बन पाईं। बाद में जाकर रचना के ससुर ने एक तस्वीर दिखाते हुए उन्हें कहा था अब रुपिन यही है। कहा जाता है कि रुपिन के पिता ने रचना को बेटी मानकर उसकी दूसरी शादी करवाई थी।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
16 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines