Highest Paid TV actress Earns Rs 50: सफलता का रास्ता कभी भी आसान नहीं होता। इस बात का जीता-जागता उदाहरण हम टीवी के सेलेब्स से भी ले सकते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक एक्ट्रेस की, जिनकी कमाई पहले बहुत कम थी। उन्हें अपने पहले प्ले से 50 रुपये मिले थे। लेकिन आज ये एक्ट्रेस टीवी के मशहूर डेली सोप में काम करती हैं। साथ ही ये टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की। रुपाली गांगुली इन दिनों अपने शो अनुपमा को लेकर चर्चा में हैं। उनका ये शो इस वक्त टीवी के पॉपुलर शोज में से एक हैं। लेकिन एक वक्त था, जब उनके पास कहीं ट्रेवल करने के लिए भी पैसे नहीं थे। वो 15 किलोमीटर चलकर ही काम पर जाती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, वो वर्ली से चलकर पृथ्वी थिएटर जाती थीं। उनका पहला प्ले आत्मकथा था और इसके लिए उन्हें बस 50 रुपए मिलते थे।
पिता थे फिल्ममेकर
रुपाली गांगुली के आर्थिक हालात पहले बहुत खराब थे। साथ ही उनके पिता अनिल गांगुली एक फिल्ममेकर थे। उन्होंने मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के साथ मिलकर कुछ फिल्में बनाईं और इस दौरान उनको पैसा का भारी नुकसान हुआ। फिर धीरे-धीरे रुपाली ने घर की जिम्मेदारी ली और प्ले के बाद उन्हें टीवी से ऑफर आने लगे।
अनुपमा के लिए लेती हैं इतनी फीस
रुपाली ने ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में मोनिशा साराभाई का रोल प्ले किया। उन्होंने परवरिश, संजीवनी जैसे शोज में भी काम किया है। साल 2020 में स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल प्ले कर रही हैं। ये उनका अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इस शो के लिए 3 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। अनुपमा के बाकि कास्ट की अगर बात करें तो गौरव खन्ना को प्रति एपिसोड के लिए 1.5 लाख मिल रहे हैं। गौरव खन्ना शो में अनुज कपाड़िया का रोल प्ले कर रहे हैं। सुंधाशु पांडे सीरियल में वनराज शाह का रोल निभा रहे हैं, इसके लिए उन्हें प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपए मिलते हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
26 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines