Reason Reveal Behind Rupali Ganguly Quit Anupamaa: राजन शाही का टीवी शो ‘अनुपमा’ पिछले काफी दिनों से TRP में खोता जा रहा है। शो में जब से राही, माही और प्रेम का लव ट्रायएंगल शुरू हुआ है, दर्शक इसे कुछ खास पसंद नहीं हर रहे हैं। अब खबर है कि पिछले करीब 5 साल से अनुपमा’ में लीड किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली भी इसे अलविदा कहने वाली हैं। इस खबर ने फैंस के कान खड़े कर दिए हैं। जाहिर है कि पिछले दिनों ही मेकर्स ने राही का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अलीशा परवीन को अद्रिजा रॉय से रिप्लेस कर दिया। अब रूपाली गांगुली के शो छोड़ने की खबर आ रही है।
रूपाली गांगुली के कम हुए सीन्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘अनुपमा’ से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि रूपाली गांगुली अगले 3 महीने में इस शो को कभी भी छोड़ सकती हैं क्योंकि मेकर्स का पूरा फोकस इस वक्त राही, माही और प्रेम के लव ट्रायएंगल पर है। वह आगे की स्टोरी इसी के आधार पर बनाना चाहते हैं जिसके चलते रूपाली गांगुली के सीन्स भी काफी कम कर दिए गए हैं।
अलीशा परवीन को किया बाहर
जाहिर है कि मेकर्स 15 साल का लीप लेकर आए थे, जिससे वह राही, माही और प्रेम का लव ट्रायएंगल दर्शकों को दिखा सकें। ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड्स की बात करें तो इस वक्त सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम राही और प्रेम का किरदार निभा रहे एक्टर्स अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया को मिल रहा है। नए एपिसोड से रूपाली गांगुली के सीन्स काफी कम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Family Week में 5 मदर्स ने बदले बिग बॉस के समीकरण, किसे मिलेगा फायदा?
इस एक्ट्रेस के साथ किया रिप्लेस
शो ‘अनुपमा’ में 15 साल का लीप आने के बाद अनुपमा की गोद ली हुई बेटी राही का किरदार एक्ट्रेस अलीशा परवीन निभा रही थीं। हालांकि मेकर्स ने बिना कारण बताए रातों-रात उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिया था। उनकी जगह अद्रिजा रॉय को ले लिया गया। इस बात से अलीशा को भी बड़ा झटका लगा था।
पहले भी कई किरदार हुए बाहर
सिर्फ अलीशा परवीन ही नहीं इसके अलावा भी ‘अनुपमा’ से एक झटके में सारी पुरानी स्टारकास्ट बाहर हो गई थी। उनकी जगह पर नए एक्टर्स को तोषू, किंजल और पाखी के किरदार के लिए चुना गया। वहीं कई किरदार हमेशा हमेशा के लिए ‘अनुपमा’ से बाहर हो गए।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
32 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines