टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है, जो पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी कर रही थी। एक्ट्रेस ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इससे पहले रूपाली गांगुली ने पहलगाम आतंकवादी हमले की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश की थी कि इसका समूल नाश होना चाहिए। यही नहीं उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को भी लताड़ा था क्योंकि एक्टर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक हरकत बताया था।
क्या बोलीं रूपाली गांगुली?
एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘ऐसे लोगों का पता नहीं चलता है कि पाकिस्तान के लिए उनका प्यार कब भारत के लिए नफरत में बदल जाता है। पहले वह अमन की आशा की बात करते हैं। फिर आखिर में भारत से नफरत करने लग जाते हैं। पता नहीं ऐसे कितने लोग हैं, जो देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं। एक भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। ज्योति मल्होत्रा।’
यह भी पढ़ें: Priyanka Senapati कौन? जिसका यूट्यूबर Jyoti Malhotra जासूसी केस में जुड़ा नाम
ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा मामला क्या?
हरियाणा की रहने वालीं यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ट्रैवल विद नाम से ट्रैवल व्लॉग चैनल चलाती हैं। हरियाणा की हिसार पुलिस ने उन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ देश की संवेदनशील जानकारी शेयर करने के चलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ज्योति पर गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया है।
पाकिस्तान जा चुकी हैं ज्योति मल्होत्रा
ज्योति मल्होत्रा ने अपने चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह पाकिस्तान में ट्रैवल करती हुई दिखी थीं। साल 2023 में वह दो बार पाक गई थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात राणा शाहबाज, अली एहवान और शाकिर से हुई थी। बताया जाता है कि पहचान को गुप्त रखने के लिए उन्होंने अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में उनके नाम ‘जट रंधावा’ जैसे अजीब नामों से सेव किए हुए थे। FIR में दावा किया गया है कि ज्योति मल्होत्रा इनके साथ व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए जुड़ी थीं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines