Anupamaa 30 September Written Update: टीवी का सबसे चर्चित शो अनुपमा (Anupamaa) फैंस को बेहद पसंद है। इस शो की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। हर घर में लोग अनुपमा देखना पसंद करते हैं। एपिसोड खत्म होते ही कल क्या होगा ये जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वैसे भी ये शो अपनी स्टोरीलाइन से सबको बांधकर रखता है। हर एपिसोड के आखिर में कुछ ऐसा दिखाया जाता है कि अगले एपिसोड के आने से पहले सबकी बेताबी बढ़ जाती है। वहीं, अब जान लेते हैं कि इस शो के अपकमिंग एपिसोड में आपको क्या देखने को मिलने वाला है।
इमोशनल होगा माहौल
30 सितंबर के एपिसोड में शो में बड़ा तहलका होगा। शो अनुपमा में समर की मौत दिखाई जाएगी। एपिसोड की शुरुआत समर की स्पीच से होगी जो काफी इमोशनल होने वाली है। समर इस दौरान वनराज से माफी मांगेगा, साथ ही अपने पिता का शुक्रिया भी अदा करेग। इतना ही नहीं समर एक इच्छा भी ज़ाहिर करेगा, वो कहेगा कि उसका बच्चा भी उसी की तरह होना चाहिए। जिसके बाद सभी घर वालें पार्टी के लिए तैयार होंगे। जहां समर, तोषू, अनुज कपाड़िया, वनराज शाह और बापूजी क्लब में पार्टी करने के लिए बाहर जाएंगे। वहीं, घर की सभी लेडीज भी अलग से पार्टी करेंगी।
पार्टी में होगा तमाशा
लेकिन इसी बीच अनुपमा को किसी अनहोनी का आभास होगा। उन्हें लगेगा कि समर के साथ कुछ तो गलत होने वाला है। दूसरी ओर जब सभी लोग क्लब में पार्टी एन्जॉय कर रहे होंगे तभी वहां कुछ बदमाश लड़कों की एंट्री होगी। जो इन सभी को तंग करते नजर आएंगे। रिजर्व टेबल पर बैठे होने के बावजूद वो लड़के इन्हें उठने को कहेंगे। जिस पर अनुज पहले शांत रहकर इस परिस्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश करते नजर आएंगे मगर जब वो इसमें फेल होंगे तो वो टेबल छोड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे।
बदमाश लड़के करेंगे नाक में दम
समर के इस स्पेशल डे को फिर भी ये लड़के स्पोइल कर ही देंगे। वो अनुज के पीछे हटने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आएंगे। इनकी बदतमीजी यूं ही जारी रहेगी। हो सकता है कि इन लड़कों की वजह से ही समर की जान चले जाए। अगर ऐसा होता है तो ये वाकई बड़ा ट्विस्ट होगा जिसके बाद शो की TRP पर इसका असर साफ दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines