हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Rupali Ganguly ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, Madalsa Sharma के शो छोड़ने से जुड़ा कनेक्शन?

---विज्ञापन---

Rupali Ganguly Cryptic Post: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ इस वक्त फैंस का पसंदीदा बना हुआ है। शो में जब से ‘मान’ एक साथ आए हैं, फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। शो को टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन रखने के लिए मेकर्स भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच ‘अनुपमा’ अपने कलाकार को लेकर भी चर्चा में बना हुआ है। पहले वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने अचानक शो को अलविदा कह दिया। उनके शो छोड़ने की वजह अभी तक सामने नहीं आई। वहीं अब मदालसा शर्मा ने शो से दूरी बना ली है।

काव्या का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं मदालसा वैसे तो करीब एक महीने से शो में नजर नहीं आ रही थीं। अब उन्होंने कंफर्म कर दिया कि वो ‘अनुपमा’ छोड़ चुकी हैं। उनके ये कंफर्म करते ही रुपाली गांगुली ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस भी कन्फ्यूज दिखाई दे रहे हैं।

मदालसा ने शो छोड़ने की बताई वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मदालसा शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने फाइनली इस शो को टाटा-बाय कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो जब शो से जुड़ी थीं, उस वक्त उनके किरदार को इंपॉर्टेंस मिल रही थी लेकिन अब उन्हें साइडलाइन किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

मदालसा ने कहा, ‘साल 2020 में जब अनुपमा शुरू हुआ था, उस वक्त शो के तीन मेन किरदार थे वनराज, अनुपमा और काव्या। मुझे लगता है कि समय के साथ-साथ कहानी आगे बढ़ गई है। पिछले एक साल में कहानी वनराज, अनुपमा और काव्या से बहुत आगे बढ़ चुकी है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हीरामंडी की ‘बिब्बोजान’ ने गुपचुप रचाई शादी, पति सिद्धार्थ के साथ शेयर की तस्वीरें

रुपाली ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

उधर, मदालसा शर्मा के शो छोड़ने की बात कंफर्म होने के बाद ही रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ये पोस्ट मदालसा शर्मा के लिए है।

---विज्ञापन---

दरअसल, रुपाली गांगुली ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आपका औरा कमाल का है, क्योंकि आप सामने वाले को ऐसा फील कराते हैं कि आपको देखा जा रहा है और सुना भी जा रहा है। उनकी मौजूदगी को महत्व दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें समझा और प्यार किया जा रहा है। उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है।’

क्या मदालसा को दे रही हैं मैसेज

रुपाली गांगुली का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं रुपाली गांगुली का ये पोस्ट मदालसा शर्मा के लिए तो नहीं है? जाहिर है कि रुपाली गांगुली अक्सर ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। जिस वक्त सुधांशु पांडे ने वनराज को अलविदा कहा था, उस वक्त भी रुपाली की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हुई थी। इस पोस्ट को वनराज के शो छोड़ने से जोड़ा गया था।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

गौरतलब है कि रुपाली गांगुली स्टारर शो ‘अनुपमा’ टीआरपी की लिस्ट में हमेशा नंबर वन की पोजीशन पर काबिज रहता आया है। मेकर्स भी इस शो को काफी पसंद करते हैं। आलम ये है कि किरदार के शो छोड़ने के बावजूद भी शो की टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ता है।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola