Rupali Ganguly Rumor Fight On Set: रुपाली गांगुली का टीवी शो ‘अनुपमा’ लगभग हर घर में देखा जाने वाला शो बन चुका है। शो में अब तक कई चेहरे बदले, कहानियां बदलीं लेकिन शो का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। TRP की लिस्ट में भी शो नंबर वन है। इसका क्रेडिट रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दिया जाए तो गलत नहीं होगा। ‘मान’ की ये जोड़ी फैंस की ऑल टाइम फेवरेट रही है। पर क्या आप जानते हैं कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की रियल लाइफ में बिल्कुल नहीं बनती? सिर्फ गौरव ही नहीं शो के और भी कई स्टार्स हैं, जिनके साथ एक्ट्रेस की काफी कम बनती है। यहां तक कि उनके झगड़े की खबरें भी कई बार आ चुकी है। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो स्टार्स?
सुधांशु पांडे
लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सुधांशु पांडे का। शो में वो वनराज का किरदार निभा रहे हैं। अनुपमा और वनराज की लड़ाई हमेशा से देखने को मिलती रहती है, लेकिन रियल लाइफ में भी सुधांशु पांडे और रुपाली गांगुली की बिल्कुल नहीं बनती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साथ में काम करने के दौरान कई बार अनकंर्फटेबल हो जाते हैं।
गौरव खन्ना
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियल लाइफ में रुपाली और गौरव की बिल्कुल नहीं बनती। पिछले साल दोनों के बीच सेट पर अनबन की खबरें आई थीं।
मदालसा शर्मा
अनुपमा में सौतन बनीं सहेली वाली दोस्ती कई बार देखने को मिली है। काव्या और अनुपमा की दोस्ती को फैंस भी खूब प्यार देते हैं लेकिन रियल लाइफ में दोनों के बीच अनबन की खबरें कई बार आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेट पर मदालसा और रुपाली बात तक नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को हुई Rakhi Sawant की टेंशन, शेरा को सौंपी अहम जिम्मेदारी
निधि शाह
अनुपमा में किंजल का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस निधि शाह और रुपाली गांगुली के बीच अनबन की खबरें आ चुकी हैं। वैसे तो शो में दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाती रहती हैं लेकिन रियल लाइफ में निधि और रुपाली बहुत कम ही बार साथ बैठती हैं।
मुस्कान बामने
टीवी एक्ट्रेस मुस्कान बामने अब भले ही ‘अनुपमा’ को अलविदा कह चुकी हों लेकिन सेट पर उनकी रुपाली गांगुली से बिल्कुल नहीं बनती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बहुत कम ही बार सेट पर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए दिखते थे। हालांकि शो छोड़ने के बाद मुस्कान ने रुपाली गांगुली की तारीफ की थी।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
27 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines