पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल रहा। इसके बावजूद पड़ोसी देश अपनी नापक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती शाम गुरुवार को फिर से पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों कोनुकसान पहुंचाने की कोशिश की लेकिन हमारे देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की शर्मनाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बीच टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए पड़ोसी देश का समूल नाश करने की मांग की है।
रूपाली गांगुली ने शेयर किया पोस्ट
रूपाली गांगुली ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए हैं। उन्होंने पहला ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत हो गया मोदीजी, इनका समूल नाश करो। #IndianArmy #IndiaPakistanWar’ इसके बाद एक्ट्रेस ने दूसरा ट्वीट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘पाक स्ट्रीमिंग कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोदी सरकार को सलाम! तनाव के समय में हमें अपनी डिजिटल सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए।’
यह भी पढ़ें: ‘हमें अपने रक्षकों पर गर्व है..’ श्रद्धा से वामिका तक, एक्ट्रेस ने सशस्त्र बलों को किया सलाम
हर आंसू का बदला लिया जाएगा
गुरुवार की शाम को रक्षा मंत्रालय की ओर से पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया कि ‘आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाक के कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया है। भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से रही है।’ इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए रूपाली गांगुली ने लिखा, ‘हर आंसू का बदला लिया जाएगा। #ऑपरेशनसिंदूर जारी है।’
फवाद खान को जमकर लताड़ा
इसके अलावा रूपाली गांगुली ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक हमला बताया था। एक्ट्रेस ने फवाद खान की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘आपको इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करना हमारे लिए भी शर्मनाक था।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines