इस हफ्ते की FMN रेटिंग लिस्ट सामने आ गई है। अब उन 10 एक्टर्स के नाम सामने आ गए हैं, जिन्होंने टीवी की टॉप 10 पर्सनालिटीज की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में इस बार टीवी की अनुपमा छाई हुई है। एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने साबित कर दिया है कि वो और उनका शो हमेशा टॉप पर रहते हैं। एक बार फिर अपनी काबिलियत का सबूत देते हुए रुपाली ने इस लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस आयशा सिंह नजर आ रही हैं।
टॉप 5 में शामिल हैं ये एक्टर्स
लिस्ट में तीसरे नंबर पर समृद्धि शुक्ला का नाम शामिल है। वहीं, चौथी पोजीशन पर एक मेल एक्टर का नाम सामने आया है। एक्टर रोहित पुरोहित इस लिस्ट में चौथे नंबर तक पहुंच गए हैं। टीवी पर बहुओं का दबदबा होता है, ऐसे में यहां तक पहुंचना बड़ी बात है। उनके नीचे एक्ट्रेस भाविका शर्मा दिखाई दे रही हैं। अब ये भी जान लेते हैं कि उनके नीचे लिस्ट में कौन नजर आ रहा है? टॉप 5 तो रिवील हो चुके हैं, अब बॉटम 5 के नाम भी पता करते हैं।
प्रणाली और हिबा ने टॉप 10 में बनाई जगह
टीवी की टॉप 10 पर्सनालिटीज की लिस्ट में एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ छठे नंबर पर हैं। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शोज में काम किया है। इसके बाद लिस्ट में अगले नंबर पर एक्ट्रेस हिबा नवाब का कब्जा दिखाई दे रहा है। हिबा इन दिनों अपने शो ‘झनक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये शो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अद्रिजा रॉय ने लिस्ट में आठवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें: Arjun Rampal को बॉम्बे HC से मिली राहत, टैक्स चोरी मामले में जारी गैर-जमानती वारंट हुआ रद्द
सबसे पीछे छूटीं श्रद्धा आर्या
आखिर में वो 2 एक्टर्स जो इस लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं, वो हैं खुशी दुबे और श्रद्धा आर्य। आपको बता दें, श्रद्धा आर्या ने लम्बे ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी की है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी ब्रेक पर थीं और अब उन्होंने शो ‘कुमकुम भाग्य’ में वापसी कर ली है। उनके कमबैक से फैंस काफी खुश हैं। वहीं, अब उम्मीद है कि जल्द ही वो इस लिस्ट में भी सॉलिड कमबैक करेंगी और टॉप पर नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
9 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
10 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
11 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
14 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
14 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
15 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines