---विज्ञापन---

इस हफ्ते Anupamaa ने मारी बाजी, कौन बने TV की टॉप 10 पर्सनालिटीज?

Top 10 TV Personalities: टीवी की इस हफ्ते की टॉप 10 पर्सनालिटीज की लिस्ट सामने आ चुकी है। श्रद्धा आर्या इस हफ्ते काफी पीछे रह गई हैं, जबकि रुपाली गांगुली टॉप पर हैं।

---विज्ञापन---

इस हफ्ते की FMN रेटिंग लिस्ट सामने आ गई है। अब उन 10 एक्टर्स के नाम सामने आ गए हैं, जिन्होंने टीवी की टॉप 10 पर्सनालिटीज की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में इस बार टीवी की अनुपमा छाई हुई है। एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने साबित कर दिया है कि वो और उनका शो हमेशा टॉप पर रहते हैं। एक बार फिर अपनी काबिलियत का सबूत देते हुए रुपाली ने इस लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस आयशा सिंह नजर आ रही हैं।

टॉप 5 में शामिल हैं ये एक्टर्स

लिस्ट में तीसरे नंबर पर समृद्धि शुक्ला का नाम शामिल है। वहीं, चौथी पोजीशन पर एक मेल एक्टर का नाम सामने आया है। एक्टर रोहित पुरोहित इस लिस्ट में चौथे नंबर तक पहुंच गए हैं। टीवी पर बहुओं का दबदबा होता है, ऐसे में यहां तक पहुंचना बड़ी बात है। उनके नीचे एक्ट्रेस भाविका शर्मा दिखाई दे रही हैं। अब ये भी जान लेते हैं कि उनके नीचे लिस्ट में कौन नजर आ रहा है? टॉप 5 तो रिवील हो चुके हैं, अब बॉटम 5 के नाम भी पता करते हैं।

---विज्ञापन---

प्रणाली और हिबा ने टॉप 10 में बनाई जगह

टीवी की टॉप 10 पर्सनालिटीज की लिस्ट में एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ छठे नंबर पर हैं। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शोज में काम किया है। इसके बाद लिस्ट में अगले नंबर पर एक्ट्रेस हिबा नवाब का कब्जा दिखाई दे रहा है। हिबा इन दिनों अपने शो ‘झनक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये शो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अद्रिजा रॉय ने लिस्ट में आठवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Arjun Rampal को बॉम्बे HC से मिली राहत, टैक्स चोरी मामले में जारी गैर-जमानती वारंट हुआ रद्द

सबसे पीछे छूटीं श्रद्धा आर्या

आखिर में वो 2 एक्टर्स जो इस लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं, वो हैं खुशी दुबे और श्रद्धा आर्य। आपको बता दें, श्रद्धा आर्या ने लम्बे ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी की है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी ब्रेक पर थीं और अब उन्होंने शो ‘कुमकुम भाग्य’ में वापसी कर ली है। उनके कमबैक से फैंस काफी खुश हैं। वहीं, अब उम्मीद है कि जल्द ही वो इस लिस्ट में भी सॉलिड कमबैक करेंगी और टॉप पर नजर आएंगी।

First published on: May 21, 2025 07:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola