Rupali Ganguly, Anupamaa: कभी टीआरपी, तो कभी कास्ट के शो छोड़ने को लेकर ‘अनुपमा’ सुर्खियों में रहता ही है। ये टीवी का वो पॉपुलर शो है, जिसका अपना एक अलग ही फैन बैस है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से शो से जुड़ी अच्छी खबरें सामने नहीं आ रही हैं। कभी सुनने में आता है कि इस स्टार ने शो छोड़ दिया, तो कभी किसी ने।
क्या सच में रुपाली शो छोड़ रही है?
कभी खबरें आती हैं कि शो में आ रहे बदलाव की वजह से इसकी टीआरपी गिर रही है। हालांकि, इन सबके बीच जब शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के शो छोड़ने की खबर आई, तो इसने हर किसी के कान खड़े कर दिए। सबके मन में एक ही सवाल आया कि क्या सच में रुपाली शो छोड़ रही है? आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है?
शो छोड़ने की खबरों का सच क्या?
दरअसल, हाल ही में आई लेटेस्ट ली की रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि अनुपमा के शो छोड़ने की खबरें झूठी हैं। शो के प्रोडक्शन हाउस राजन शाही का कहना है कि ये खबरें सच नहीं है और इन्हें गलत करार दिया है। साथ ही रुपाली ने खुद भी इन खबरों को झूठा बताया है। गौरतलब है कि बीते कुछ ही टाइम में शो से कई लोगों ने अलविदा कहा है, ऐसे में रुपाली के शो छोड़ने की खबरों से फैंस परेशान हो गए थे।
कई स्टार्स ने छोड़ा शो
इसके साथ ही अगर रुपाली की बात करें तो बीते कुछ समय से रुपाली भी विवादों में चल रही है। कभी एक्ट्रेस को लेकर कुछ सामने आता है, तो कभी कुछ। दरअसल, जिन लोगों ने शो को छोड़ दिया है, उनसे रुपाली की अनबन की बात सुनने में आई है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि रुपाली को लेकर मेकर्स भेद-भाव भी करते हैं।
रुपाली ने किया खारिज
इस दावों पर अगर रुपाली के रिएक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस ने इन्हें खारिज किया है और बताया है कि राजन कुछ भी उनके कहने से नहीं करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये भी बताया कि उनके फैसले उनके अपने होते हैं। इसके साथ ही अगर शो की टीआरपी की बात करें तो एक समय होता था जब ये शो टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर होता था, लेकिन अब ये चौथे नंबर पर है।
टीआरपी में गिरावट
इसका एक बड़ा कारण शो से कई लोगों का जाना भी माना जा रहा है। इतना ही नहीं शो में आ रहा लंबा लीप भी लोगों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि शो की टीआरपी के लिए मेकर्स क्या नया प्लान करते हैं?
यह भी पढ़ें- Abhishek-Aishwarya का वीडियो फिर वायरल, अलगाव की अफवाह उड़ाने वालों को मिला करारा जवाब
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
50 mins ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 hr agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
2 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
6 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
6 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
7 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines