Anupamaa Actress Rupali Ganguly: टीवी इंडस्ट्री पर इस वक्त एक ही शो है जो रूल कर रहा है। हर किसी की पहली पसंद ‘अनुपमा’ (Anupamaa) बना हुआ है। वहीं, अब अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। अब एक्ट्रेस ने अपने किसी बेहद करीबी को खो दिया है। बल्कि करीबी नहीं अपने परिवार के सदस्य से बिछड़कर अब एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई हैं। रुपाली के घर से एक मेंबर के निधन की खबर अब सामने आई है।
यह भी पढ़ें: रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा काम, फिर फैले Navya Nanda और Siddhant Chaturvedi के डेटिंग रूमर्स
एक्टर के डॉगी का निधन
एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उसे अलविदा कहा है। दरअसल, अब रुपाली गांगुली का पेट डॉग उनका लाडला गब्बर गांगुली (Gabbar Ganguly) इस दुनिया में नहीं रहा। अब गब्बर के यूं दुनिया से जाने पर एक्ट्रेस काफी दुखी हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अब गब्बर के साथ बिताए कुछ प्यारे लम्हों की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं। वो किस तरह अपने लाडले के साथ समय बिताती थीं और कैसे उस पर प्यार लुटाती थीं ये इस वीडियो में साफ नज़र आ रहा है।
एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट
घर से लेकर सेट तक हर जगह गब्बर उनके साथ मस्ती करता नज़र आता था। ऐसे में अब रुपाली अपनी डॉगी के निधन से उदास हैं और उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘गब्बर गांगुली… जब तक हम फिर से नहीं मिलते, मेरा अनमोल बच्चा… मुझे अपनाने के लिए शुक्रिया। हमारी जिंदगी में आना चुनने के लिए धन्यवाद।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस अब उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स गब्बर की मौत पर दुख जताते हुए उसकी आत्मा की शांति की दुआएं मांग रहे हैं।
फैंस के रिएक्शन
एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा है , ‘यार बहुत लगाव हो जाता है मेरे पास भी एक कुत्ता है और मुझे सिर्फ 7 महीने हुए हैं। मुझे उससे इतना लगाव है कि मैं उसके बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती।’ एक यूजर ने कहा, ‘OMG!!! यह इतना हार्ट ब्रेकिंग है कि विश्वास ही नहीं हो रहा कि गब्बर अब हमारे बीच नहीं रहा.. उसकी अनमोल आत्मा को शांति मिले, ओम शांति! इसके अलावा रुपाली गांगुली कृपया अपने बारे में भी बताएं क्योंकि हम जानते हैं कि आप उसके बहुत करीब हैं और वो आपके लिए क्या मायने रखता है।’ एक ने लिखा, ‘गब्बर!!! इस दिल दहला देने वाली खबर को सुनकर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, यहां हम इतने सदमे में हैं कि कल्पना भी नहीं कर सकते कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं रुपाली जी। लेकिन प्रार्थना और उम्मीद है कि आप ठीक हैं। गब्बर की हमेशा याद आएगी और वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे रुपाली .. भगवान उनकी अनमोल आत्मा को शांति दे ओम शांति।’
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
19 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines