टीवी शो अनुपमा की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली को हाल ही में तब आलोचना का सामना करना पड़ा जब उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया। उनके इस बयान के बाद कई पाकिस्तानी फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसके जवाब में रूपाली ने भी उन्हें खुलकर जवाब दिया।
रूपाली का करारा जवाब
रूपाली ने एक्स पर लिखा, “मुझे अनफॉलो करने से आपके देश को कोई फायदा नहीं होगा। पहले अपनी सरकार और फौज से कहिए कि वो भारत के खिलाफ आतंकवाद बंद करें। यही पाकिस्तान के अच्छे भविष्य का रास्ता है। आपके फॉलो या अनफॉलो करने से एक कलाकार को फर्क पड़ सकता है, लेकिन एक भारतीय को नहीं। और मैं सबसे पहले एक भारतीय हूं। एक गर्वित भारतीय। जय हिंद, जय भारत।”
लोगों का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, “अब से मैं भी अनुपमा देखूंगा।” दूसरे ने लिखा, “मैंने अभी आपको फॉलो किया है।”
एक व्यक्ति ने कहा, “मैंने फॉलो किया है और बाकी देशभक्तों से भी यही कहूंगा।” एक यूजर ने लिखा, “ये हमारी भोली-भाली मोनिषा का नया रूप है, और ये अब बिल्कुल भी मिडिल क्लास नहीं लगतीं।” एक फैन ने मजाक में लिखा, “अब तो दो-तीन बार अनुपमा देखना पड़ेगा।”
फवाद खान पर भी कसा तंज
इससे पहले भी रूपाली ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था,”आपका भारतीय फिल्मों में काम करना भी हमारे लिए शर्मनाक था।”
रूपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा,“अब चुप रहने का समय नहीं है। अब आतंकवाद का जवाब ताकत से दिया जाएगा। हमारे नेताओं और बहादुर सैनिकों का धन्यवाद।”
रूपाली का टीवी करियर
रूपाली 2020 से अनुपमा शो में लीड रोल निभा रही हैं और यह शो लगातार टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इससे पहले वो साराभाई वर्सेज साराभाई, परवरिश, कहानी घर घर की और संजीवनी जैसे कई हिट टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines