Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ ने शाहरुख, जेंडया और रिहाना को छोड़ा पीछे, वोग के रीडर्स पोल में हासिल किया पहला स्थान

दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में वोग की बेस्ट ड्रेस्ड सेलिब्रिटी की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। सिंगर ने शाहरुख खान, जेंडया, रिहाना, प्रियंका चोपड़ा जैसे ए-लिस्टर्स को पीछे छोड़ दिया है।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में मेट गाला में अपने लुक से सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। उन्होंने मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग की शाही शेरवानी पहनकर रेड कार्पेट पर अपनी पंजाबी संस्कृति को खास अंदाज में दिखाया। उनका यह लुक पटियाला के मशहूर महाराजा भूपिंदर सिंह से इंस्पायर था।

विज्ञापन

वोग रीडर्स पोल में पहला स्थान

इस अलग अंदाज वाली पोशाक ने दिलजीत को वोग के रीडर्स पोल में पहला स्थान दिलाया, जिसमें 307 लोगों के लुक्स शामिल थे। उन्होंने शाहरुख खान, रिहाना, प्रियंका चोपड़ा और जेंडया जैसे बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

उनकी पोशाक का सबसे खास हिस्सा एक खास केप था, जिस पर सोने के धागों से गुरमुखी लिपि में पंजाबी भाषा का नक्शा बहुत बारीकी से कढ़ा गया था। इसे 50 कारीगरों ने मिलकर चार दिन में तैयार किया था। यह केप उनकी संस्कृति और पहचान को समर्पित था।

वोग की लिस्ट में दिलजीत के अलावा कुछ और सितारे भी शामिल थे जिनके फैशन को खूब पसंद किया गया, जैसे बॉस ब्रांड में एस कूप्स, जेंडया, तेयाना टेलर, रिहाना, निकी मिनाज, शकीरा, लिसा और सबरीना कारपेंटर।

विज्ञापन

प्रोफेशनल लाइफ में भी सफलता

काम के मामले में भी दिलजीत बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनका म्यूजिक ‘दिल-ल्यूमिनाटी टूर’ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘पंजाब 95’ की तैयारी में हैं, जो सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर आधारित है। 1995 में उनका रहस्यमयी तरीके से अपहरण हो गया था। यह फिल्म दिलजीत के लिए एक गंभीर और चुनौती भरा हो सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा दिलजीत की एक और फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आने वाली है, जिसमें वह अहान शेट्टी, सनी देओल और वरुण धवन के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ