Rupali Ganguly Net Worth: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) आज टीवी का सबसे चर्चित नाम बना हुआ है। उन्होंने अब पॉलिटिक्स में उतरकर सारी सुर्खियां बटोर ली हैं। अब एक्ट्रेस BJP का हिस्सा बन चुकी हैं और अपने करियर के पीक पर पहुंचकर एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों लिया ये सोचकर ही फैंस हैरान हैं। वहीं, अब लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। वो क्या करती हैं, किस गाड़ी में घूमती हैं और कितने पैसे कमाती हैं अब ये सब सवाल उनके फैंस के मन में उठ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी टोटल नेट वर्थ क्या है।
रुपाली के पास है लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
सबसे पहले ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) यानी रुपाली गांगुली की कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं। एक्ट्रेस को महंगी गाड़ियों का कितना शौक है ये तो आपको उनके कार कलेक्शन देखकर ही समझ आ जाएगा। आपको बता दे, एक्ट्रेस के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं। इस लिस्ट में एक महिंद्रा थार, करीब एक करोड़ रुपए की BMW और मर्सिडीज बेंज की जीएलई एसयूवी भी है। जिसकी कीमत 96.65 लाख से 1.15 तक करोड़ के बीच होगी। इसके अलावा उनके पास Jaguar XJ जैसी शानदार कार भी मौजूद है।
हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं रुपाली
रुपाली गांगुली कार के अलावा फीस के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। वो टीवी इंस्डस्ट्री का जाना- माना नाम हैं। उन्होंने कई साल तक इंडस्ट्री पर राज किया है। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद वो ब्रेक पर थीं लेकिन जब उन्होंने कमबैक किया तो वो भी इतना दमदार साबित हुआ कि वो रातों-रात फिर से स्टार बन गईं। अनुपमा शो ने उन्हें सिर्फ दोबारा वो रुतबा हासिल करने में मदद की बल्कि वो उन्हें टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बना दिया। अब वो सिर्फ एक एपिसोड के 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पुलिस वालों ने मारा है…’ Salman Khan के घर फायरिंग मामले में आरोपी की मौत पर भाई का बड़ा दावा
कितनी है कुल संपत्ति?
जब उनके पास इतनी महंगी गाड़ियां हैं और वो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हैं तो उनकी टोटल नेट वर्थ भी करोड़ों में होना तो जाहिर सी बात है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली गांगुली की कुल संपत्ति करीब 20-25 करोड़ के आस-पास होगी। लेकिन एग्जैक्ट अमाउंट अभी तक रिवील नहीं हुई है। वैसे भी उनकी कुल संपत्ति हर दिन बढ़ती जा रही है। वो शो अनुपमा से तो पैसे कमाती ही हैं, साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट, गेस्ट अपीयरेंस और बाकि इवेंट्स से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines