हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rupali Ganguly को कैसे हुआ Ashwin K Verma से प्यार? क्या है कपल की लव स्टोरी?

Rupali Ganguly Love Story: टीवी की ‘अनुपमा’ यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और अश्विन के. वर्मा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे दोनों में प्यार हुआ?

विज्ञापन
Rupali Ganguly, Ashwin K Verma

Rupali Ganguly Love Story: टीवी की ‘अनुपमा’ यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रुपाली के पति की सौतेली बेटी ईशा ने दोनों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच अब चर्चा ये हो रही है कि रुपाली और उनके पति की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं…

रुपाली ने खुद किया था शेयर

रुपाली गांगुली और अश्विन के. वर्मा की लव स्टोरी की बात करें तो रुपाली ने एक बार खुद अपनी लव स्टोरी पर बात की थी। जी हां, मैशेबल इंडिया के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान रुपाली ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि बात उस वक्त की है जब अश्विन एक ऐड फिल्म बनाने के लिए इंडिया आए थे। तब उन्होंने 100-150 फोटो में से उनकी एक फोटो सिलेक्ट की थी।

उन्होंने बोलीं थी ये लाइन- रुपाली

रुपाली ने बताया था कि जब मैं उनके सामने एक 60 साल की महिला की ड्रेस में सामने आई, तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे जैसी इंसान के साथ मुझे बूढ़ा होने में कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद हम दोनों ने बातें करनी शुरू की और हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे। हालांकि उस वक्त हम ISD कॉल बात करके जो पैसे खर्च करते थे वो सच में एक पागलपन था।

अश्विन ने की हैं तीन शादियां

धीरे-धीरे हमारी दोस्ती हुई और इसके बाद हमने शादी कर ली। रुपाली ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने मुझे कभी प्रपोज नहीं किया था, बस ये कहा था कि चलो शादी करते हैं। अश्विन ने रुपाली से पहले दो शादियां की हैं, लेकिन उनकी दोनों ही शादी असफल रहीं। अश्विन को दूसरी शादी से बेटी ईशा हैं, जो इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ईशा ने लगाए हैं गंभीर आरोप

दरअसल, ईशा ने हाल ही में रुपाली और अश्विन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईशा का कहना है कि अभिनेत्री रुपाली गांगुली न्यू जर्सी में उनके घर पर भी जाती थी। इसके अलावा उनका कहना है कि रुपाली उनके पेरेंट्स के बेडरूम में भी सोती थी। ईशा ने तो रुपाली पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा है कि रुपाली ने उनकी मां के गहने भी चुराए हैं। इन सबमें कितनी सच्चाई है अब ये तो या तो ईशा जानती है या फिर रुपाली और अश्विन, लेकिन मामला बेहद चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan इस बार होस्ट नहीं करेंगे ‘वीकेंड का वार’! नए होस्ट के नाम भी तय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें