हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rupali Ganguly की सौतेली बेटी का छलका दर्द, कानूनी लड़ाई के बीच परिवार पर लगाया आरोप

टीवी की ‘अनुपमा’ रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। परिवार पर बर्बाद करने के आरोप उन्होंने अब लगाया है।

विज्ञापन
Esha Verma

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों एक पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कई आरोप लगाए हैं। जहां एक तरफ रूपाली ने इन आरोपों के जवाब में ईशा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है, वहीं ईशा एक इमोशनल वीडियो के जरिए अपने दर्द को शेयर कर रही हैं।

ईशा वर्मा ने फिर लगाया आरोप

रूपाली के पति अश्विन वर्मा और उनकी पहली पत्नी सपना वर्मा की बेटी ईशा वर्मा इससे पहले भी रूपाली पर उनके माता-पिता के रिश्ते को तोड़ने का आरोप लगा चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार जाहिर करते हुए बताया कि कैसे वो मानसिक तनाव और आलोचना का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन

ईशा ने बनाया इमोशनल वीडियो

ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ दिन अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप पूरी तरह से टूट जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब कोई व्यक्ति अपनी सच्चाई बोलने की कोशिश करता है, तो उसे सवालों और तानों का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि अपने ही परिवार से। ईशा का ये इशारा साफ तौर पर उनके मौजूदा पारिवारिक हालात की ओर था।

वीडियो में ईशा ने उन लोगों का आभार भी जताया जो मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि वो अब आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं और उनकी लड़ाई सिर्फ उनके अधिकार और अपनी पहचान को लेकर है।

विज्ञापन

ईशा ने खुद को कहा ‘नेपो बेबी’

ईशा ने एक लंबा नोट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने खुद को ‘नेपो बेबी’ कहा और बताया कि कैसे उन्हें हमेशा छाया में रखा गया। उन्होंने लिखा कि वो एक ऐसी सच्चाई के साथ बड़ी हुईं जो उनकी नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने उस सच्चाई को सामने लाने की कोशिश की, तो लोग उन्हीं पर सवाल उठाने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें शर्मिंदा किया गया, डराया गया और समर्थन की जगह अपमान झेलना पड़ा। लेकिन अब वह डरने वाली नहीं हैं।

इस पूरे मामले में ईशा ने यह भी साफ किया कि उनकी बातों का मकसद कभी भी ध्यान आकर्षित करना नहीं रहा, बल्कि वह बस अपनी कहानी वापस पाना चाहती हैं और एक नई शुरुआत करना चाहती हैं।

विज्ञापन

क्या था मामला? 

गौरतलब है कि ये विवाद 2020 में तब सामने आया था जब ईशा की एक पुरानी पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अपनी सौतेली मां रूपाली पर आरोप लगाए थे। बाद में उनके पिता अश्विन वर्मा ने ये साफ किया था कि उनके तलाक का रूपाली से कोई लेना-देना नहीं है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस पारिवारिक खींचतान का अंत किस मोड़ पर जाकर होता है, लेकिन फिलहाल ये मामला टीवी इंडस्ट्री में बहस का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Kunal Kamra को मिली गुड न्यूज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola