Rupali Ganguly Joins BJP: टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। अब अनुपमा किचन और डांस के बाद पॉलिटिक्स में हाथ आजमाने को तैयार हैं। यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अब एक्टिंग के बाद राजनीति के मैदान में उतर गई हैं। एक्ट्रेस ने अब BJP का दामन थाम लिया है। अनुपमा फेम रुपाली गांगुली अब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गई हैं। अब एक्ट्रेस ने अचानक ये कदम कब और कैसे उठा लिया ये सोच-सोचकर फैंस भी हैरान हैं। लेकिन हम आपको एक्ट्रेस का एक और ऐसा रोचक किस्सा बताएंगे जिसके बाद आपके होश उड़ सकते हैं।
रुपाली का अक्षय से क्या है नाता?
क्या आप जानते हैं टीवी की अनुपमा का बॉलीवुड के खिलाड़ी से एक एक पुराना नाता है। ये दोनों एक-दूसरे को न सिर्फ पहले से जानते हैं बल्कि एक-दूसरे को खूब मानते भी हैं। दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रुपाली गांगुली भाई- बहन हैं। ये पढ़कर आपको भी अटपटा लगा होगा कि अक्षय और रुपाली कैसे भाई- बहन हो सकते हैं। लेकिन सच यही है कि अक्षय एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को अपनी बहन मानते हैं। इस बात का खुलासा एक बार खुद इन दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर किया था।
रुपाली गांगुली और अक्षय कुमार रखते हैं भाई-बहन का रिश्ता
आखिर कैसे रुपाली हुईं अक्षय कुमार की बहन?
एक बार खुद रुपाली ने रिवील किया था कि वो लगातार 5 साल तक अक्षय कुमार को राखी बांध चुकी हैं। यानी ये दोनों भाई और बहन का रिश्ता रखते हैं और ये रिश्ता अब नहीं बना बल्कि ये तो बरसों पुराना है। ये किस्सा करीब 30 साल पुराना है जब एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार को राखी बांधना शुरू किया था। हालांकि, 5 साल बाद राखी बांधने का सिलसिला रुक गया लेकिन जब एक बार एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए तो रुपाली को फिर चांस मिला कि वो अपने राखी भाई की कलाई पर एक बार फिर राखी बांध सकें। इस दौरान एक्ट्रेस काफी भावुक हो गई थीं।
यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi के बाद एक और एक्ट्रेस संग गंभीर हादसा, खुद खाना खाने लायक भी नहीं रहीं
अब देश संभालने को तैयार एक्ट्रेस
बता दें, इनका रिश्ता एक्ट्रेस के पिता की वजह से शुरू हुआ था जो कि एक मशहूर फिल्म निर्माता हुआ करते थे। उन्होंने अपनी फिल्म में अक्षय को कास्ट किया था और एक दिन रुपाली ने एक तस्वीर शेयर कर रिवील किया कि उन्होंने जो पिली साड़ी पहनी है वो उन्हें अक्षय ने ही गिफ्ट की है। बस यहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। बता दें, रुपाली अपने रिश्तों को काफी ज्यादा अहमियत देती हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार को उतनी ही अहमियत देती हैं जितना वो अपने काम को देती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस के कंधों पर एक परिवार और शो के अलावा देश की भी जिम्मेदारी आ गई है। अब फैंस ये खबर सुनकर बेहद एक्साइटेड हैं और देखना चाहते हैं कि वो इस नए रोल में कैसे खुद को फिट करती हैं।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
35 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines