Rupali Ganguly: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर घर-घर फेमस हो चुकी रुपाली की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को फैंस बेहद पसंद करते है और उनसे मिलने के लिए भी आतुर रहते हैं।
वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री के लिए भी उनके फैंस उतने ही जरुरी है, जितना फैंस के लिए एक्ट्रेस।
यह भी पढ़ें- Urfi Javed पहुंची बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची, आखिर क्या है मामला…?
प्यारी-सी फैन को रोते देख रुपाली ने लगाया गले
दरअसल, हाल ही में रुपाली गांगुली को को इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस से मिलने के लिए उनकी नन्ही फैन आई और बेहद भावुक हो गई। अपनी छोटी और प्यारी-सी फैन को रोते देख रुपाली ने उन्हें टाइट से हग किया और बेहद प्यार किया। इसके बाद अभिनेत्री बच्ची को चुप कराती नजर आई। उन्होंने बच्ची का चश्मा उतारा और आंसू पोछें। एक्ट्रेस की विनम्रता को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं, इस वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
बेहद खूबसूरत लगीं रुपाली
एक्ट्रेस की बात करें तो उन्होंने सी-ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी और अपने बालों को खुला रखा था। रुपाली ने लाइट मेकअप लिया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।
अक्सर शेयर करती हैं पोस्ट
बता दें कि रुपाली गांगुली भी सोशल मीड़िया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है, जो फैंस को बेहद पसंद भी आती है। टीवी सीरीयल ‘अनुपमा’ से अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया कि आज हर घर में उनके दीवाने मिल जाएंगे। एक्ट्रेस भी अपने अभिनय को पूरी मेहनत से निभाती है और यही वजह है कि आज उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines