Rupali Ganguly Pet Dog Passed Away: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) फिलहाल काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी में अचानक एक ऐसा पल आया है जिसके लिए शायद वो तैयार नहीं थीं। रुपाली ने अपने जिगर के टुकड़े को खो दिया है। एक्ट्रेस के लाडले उनके दिल के बेहद करीब ‘गब्बर गांगुली’ (Gabbar Ganguly) का निधन हो गया है। बीते दीन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर फैंस को बताया कि अब उनका पेट डॉग इस दुनिया में नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: Divya Agarwal कब बनेंगी बॉयफ्रेंड की दुल्हनिया? अपनी शादी से बदलेंगी इंडियन वेडिंग का नजरिया
रुपाली ने गब्बर को दी आखिरी विदाई
ऐसे में अब एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। इसी बीच अब उनकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो देखकर फैंस की भी आंखों से आंसू बहने लगेंगे। इस वीडियो में रुपाली गांगुली अपने चहेते के साथ कुछ आखिरी पल बिताती हुई नज़र आ रही हैं। वो जिस तरह से गब्बर गांगुली को दफना रही हैं वो सभी पेट लवर्स को इमोशनल कर देगा। दरअसल, अपने इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी देर तक गब्बर से लिपटकर उसे सहलाते हुए दिखाई दे रहीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपना सारा प्यार अपने डॉगी पर लुटा देना चाहती हो।
वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
इस दौरान वो काफी भावुक दिख रही हैं और जिस तरह से वो खुद को कंट्रोल कर रही हैं वो वाकई दिल तोड़ देने वाला है। प्यार बरसाते हुए अपने गब्बर को अंतिम विदाई देना रुपाली के लिए आसान नहीं रहा होगा। एक्ट्रेस जिस तरह से पूरी इज्जत और सम्मान के साथ गब्बर को दफना रही हैं उससे उनके प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में अब उनकी ये हालत देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं और उन्हें हिम्मत और सब्र रखने की सलाह दे रहे हैं।
फैंस के रिएक्शंस
इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स गब्बर गांगुली की आत्मा की शांति की भी दुआ कर रहे हैं। अब एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘बहुत इमोशनल रूपाली मैम, इन्होंने मुझे भी रुला दिया, वैसे मुझे भी कुत्ते से बहुत लगाव है मैम। बहुत इमोशनल सीन, अलविदा गब्बर।’ एक ने लिखा, ‘चिंता मत करो। उसकी आत्मा को शांति मिलें।’ एक यूजर ने कहा, ‘हम तुम्हें याद करेंगे हमारे गब्बू। तुम्हें शांति मिले। ॐ शांति।’ कोई बोला, ‘आपको पूरी ताकत मैम, हमेशा गब्बू के लिए प्रार्थनाएं और प्यार।’ तो किसी ने कहा, ‘मैं इस दर्द को जानता हूं।’
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines