Rupali Ganguly Filed Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा लगातार उन पर आरोपों के कीचड़ उछाल रही हैं और रोजाना नए-नए खुलासे कर रही हैं। आलम ये है कि ईशा की हरकतों ने रुपाली गांगुली के सब्र का बांध तोड़ दिया है। जिसके चलते एक्ट्रेस ने अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का केस किया है। साथ में 50 करोड़ का मुआवजा भी मांगा है।
वकील ने बताया नोटिस में क्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपाली गांगुली की वकील सना रईस ने बताया है कि एक्ट्रेस की तरफ से उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया गया है। वकील ने कहा, ‘हमने उनकी सौतेली बेटी पर झूठे आरोप और नुकसान पहुंचाने वाले बयानों के जवाब में मानहानि का नोटिस जारी किया है। रुपाली गांगुली दिखावे की रणनीति करने वालों के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी हैं। अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।’
वकील सना रईस ने आगे कहा, ‘इन निराधार दावों की वजह से रुपाली की इमेज खराब हो रही है। उनका मोटिव एक्ट्रेस की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। इस तरह की हरकतों की वजह से ना सिर्फ रुपाली इमोशनली परेशान हुई हैं बल्कि उनकी इमेज भी गलत तरह से खराब हुई है।’
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly के खिलाफ सौतेली बेटी ने फिर उगला जहर, लगाए कई संगीन आरोप
अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल
एचटी के मुताबिक, ‘कानूनी नोटिस में आगे कहा गया है कि रुपाली गांगुली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके पोस्ट और कमेंट्स को लेकर शॉक्ड थीं। उनका कहना है कि नोटिस जारी करने के लिए सही तथ्यों का रखा जाना बहुत जरूरी है। मुवक्किल का दावा है कि उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ है। उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचा है। इन आरोपों से परेशान होने के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा।’
नोटिस में आगे यह भी कहा गया है कि रुपाली गांगुली को उनके खिलाफ उठाए गए ऐसे कदम की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उन्होंने अपनी और अपने पति की मदद से आपकी इंडस्ट्री में आने की जगह भी बनाई। आपको कई ऑडिशन दिलवाए और फोटोशूट भी कराया था। गौरतलब है कि सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रुपाली पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तक कि उनके बेटे रुद्रांश को नाजायज तक कहा है।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines