Rupali Ganguly Cryptic Post: टीवी शोज की बात हो और उसमें ‘अनुपमा’ की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। दर्शकों के चहेते शो ‘अनुपमा’ से सुधांशु पांडे ने अलविदा कह दिया है। हालांकि सुधांशु पांडे के शो छोड़ने से फैंस मायूस नजर आए। इस बीच अब अनुपमा ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं कि आखिर रुपाली ने ऐसा क्या पोस्ट शेयर किया है?
रुपाली के पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
दरअसल, रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। रुपाली ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर कोई आपके साथ बुरा बर्ताव कर रहा है, तो पहले उसके संग प्यार बनाएं रखने की कोशिश करें…. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे क्या लिखा, वो आप यहां देख सकते हैं। रुपाली ने अपने इस पोस्ट को तब शेयर किया है, जब सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया।
Rupali Ganguly
सुधांशु पांडे ने छोड़ा शो
हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि रुपाली ने ये पोस्ट सुधांशु पांडे के लिए ही शेयर किया है। सुधांशु पांडे के शो छोड़ने को लेकर भी यही कहा गया कि रुपाली और सुधांशु के कथित झगड़े की वजह से सुधांशु पांडे ने शो छोड़ दिया है। दोनों के बीच झगड़े की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि साल 2022 में भी दोनों को लेकर खबरें थी कि लंबे टाइम से दोनों में बात बंद है।
सेट पर कैसा माहौल?
हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान सुधांशु पांडे ने इस बारे में बात करते हुए इन खबरों को खारिज कर दिया था। सुधांशु पांडे ने कहा था कि ये सच नहीं है और अगर आपको ऐसा लगता है, तो आप सेट पर आकर देख सकते हैं। सुधांशु ने बताया था कि सेट पर मस्ती का माहौल रहता है और सभी बहुत मजे से रहते हैं। इसके अलावा सुधांशु पांडे ने राजन शाही के साथ अपनी कथित लड़ाई पर भी बात की।
राजन के साथ कथित लड़ाई पर बोले सुधांशु
सुधांशु ने बताया कि राजन उनके भाई की तरह हैं और मेरे साइड से हमारे रिश्तों में कुछ भी नहीं बदला है। सुधांशु ने बताया कि उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है। राजन और सुधांशु में अनबन की बातें तब हुी थीं जब उन्होंने राजन शाही को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।
यह भी पढ़ें- फिल्म लोकेशन पर छिपे कैमरों में एक्ट्रेस के MMS… मशहूर एक्ट्रेस के नए खुलासे से हड़कंप
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines