Rupali Ganguly Husband Ashwin Verma: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों अपने टीवी शो ‘अनुपमा’ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक्ट्रेस को निर्दयी और क्रूर दिल वाली महिला बताया गया। इस वायरल पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भी शॉक्ड हो गए।
दरअसल, कम ही लोगों को पता था कि रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की दो शादियां हो चुकी हैं। यही नहीं उनकी दो बेटियां भी हैं। भले ही ईशा की पोस्ट पर रुपाली की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया हो लेकिन इस बीच फैंस जरूर जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर ‘अनुपमा’ के पति अश्विन वर्मा कौन हैं और उनकी पहली शादी क्यों टूट गई थी। आइए जानते हैं रुपाली गांगुली के पति के बारे में…
मिस कर्नाटक से हुई थी पहली शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा एड इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। दोनों ने साल 2013 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने थे। रुपाली गांगुली से शादी से पहले अश्विन की एक शादी हो चुकी थी। यह बात अलग है कि उनकी पहली पत्नी के बारे में बहुत कम लोगों को पता था। इंटरनेट पर भी उनकी दूसरी शादी के बारे में जानकारी मौजूद है। रिपोर्ट्स की मानें तो अश्विन वर्मा ने 1997 में सपना वर्मा से शादी की थी, जिन्हें कथित तौर पर 1986 में मिस कर्नाटक का ताज पहनाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: उसने मारने की धमकी दी… Rupali Ganguly पर गंभीर आरोप लगाने वाली ईशा वर्मा कौन?
न्यूयॉर्क में परिवार संग रहते थे अश्विन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्विन वर्मा अपनी पहली पत्नी सपना वर्मा के साथ न्यूयॉर्क में रहते थे। दोनों की दो बेटियां भी हैं। हालांकि बाद में दोनों की शादी टूट गई और साल 2008 में दोनों अलग हो गए। अश्विन वर्मा की पहली शादी टूटने की वजह क्या थी, यह जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि उनकी बेटी ईशा वर्मा 22 साल की हैं, जो अपनी मां और बहन के साथ न्यू जर्सी में रहती हैं। वह रटगर्स यूनिवर्सिटी न्यू ब्रंसविक की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं।
सौतेली बेटी ने पोस्ट में लगाए कई आरोप
बता दें कि पिछले दिनों ईशा वर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस पोस्ट में रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने उन पर कई आरोप लगाए थे। पोस्ट में लिखा था, ‘क्या आप रुपाली गांगुली की असली कहानी जानते हैं? वह निर्दयी और क्रूर दिल वाली महिला हैं, जिन्होंने मुझे और मेरी बहन को पिता से अलग करने की कोशिश करने के अलावा कुछ नहीं किया है। मैं यह सब इसलिए बता रही हूं क्योंकि पूरी मीडिया दावा करती है कि उनका मेरे पिता के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन रहा है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला हैं जो मेरे पिता को अपने वश में रखती हैं। उन्होंने मेरी मां को धमकाया और मुझे पिता के साथ दो दिन से ज्यादा नहीं रहने के लिए कहा।’
रुपाली गांगुली का नहीं आया रिएक्शन
बता दें कि ईशा वर्मा की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, यह पोस्ट उस वक्त सामने आया है, जब रुपाली गांगुली पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि उनके बिहेवियर की वजह से कई स्टार्स ने शो ‘अनुपमा’ को छोड़ा है। पिछले दिनों पारस कलनावत ने भी शो छोड़ने की वजह बताते हुए हिंट दिया था कि सेट पर कुछ लोग हैं, जिनकी वजह से माहौल खराब रहता था। इसके अलावा निधि शाह ने भी कहा था कि शो से उनके सीन काट दिए जाते थे। फिलहाल इन सभी आरोपों पर रुपाली गांगुली की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines