Rupali Ganguly Stepdaughter Allegations: टीवी शो अनुपमा भले दर्शकों का मनोरंजन कर रहा हो लेकिन शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले काफी वक्त से विवादों में घिरी हुई हैं। सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, पारस कलनावत और निधि शाह समेत कई स्टार्स ने अचानक शो छोड़ दिया जिसके पीछे रुपाली को जिम्मेदार ठहराने की बात सामने आई। वहीं अब ईशा वर्मा नाम की एक लड़की ने उन पर जान से मारने की धमकी देने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं एक्ट्रेस को निर्दयी और घटिया भी कहा। आइए जानते हैं कि कौन हैं ईशा वर्मा?
कौन हैं ईशा वर्मा?
जाहिर है कि शो अनुपमा से अधिकतर पुरानी कास्ट बाहर हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि रुपाली गांगुली की वजह से लोग शो छोड़ रहे हैं। अब ईशा वर्मा नाम की लड़की ने रुपाली गांगुली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा वर्मा ने खुद को रुपाली गांगुली की बेटी बताया है। करीब 4 साल पहले लिखे एक नोट में उनका दावा है कि वो रुपाली गांगुली के पति अश्विन नाग की पहली शादी से हुई बेटी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोट में ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि वो उनके पिता को छोड़ दें। ईशा ने यह भी आरोप लगाया कि एक्ट्रेस उनके साथ वही कर रही हैं, जो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था। खुद को 22 साल का बताते हुए ईशा ने पोस्ट में कई सारी बातें लिखी हैं।
रुपाली पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने नोट में लिखा, ‘यह बहुत ओछी हरकत है। क्या किसी को रुपाली गांगुली की असलियत पता है? उन्होंने शादीशुदा अश्विन के. वर्मा के साथ 12 साल अफेयर रखा। अश्विन की पहली शादी से दो बेटियां हैं। रुपाली गांगुली निर्दयी हैं और उन्होंने मुझे मेरी बहन से अलग करने की कोशिश की है। एक पिता को उनकी बेटियों से दूर किया है।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा का यह भी दावा है कि रुपाली गांगुली मानसिक रूप से विक्षिप्त औरत हैं जो उनके पिता को अपने वश में रखती हैं। जब वो अपने पिता से बात करने की कोशिश करती हैं तो रुपाली गांगुली उन पर चिल्लाती हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी तक देती हैं। वह सिर्फ लव मैरिज का दिखावा करती हैं। उन्होंने मेरे पिता की जिंदगी बर्बाद कर दी है। बता दें कि ईशा वर्मा के इन आरोपों पर फिलहाल रुपाली गांगुली की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines